बिग बॉस 15 में लगातार ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां वीआईपी के आने से घर का पूरा माहौल बदल गया तो वहीं अब घर के नॉन वीआईपी मेंबर्स ने भी घर में रश्मि देसाई सहित अन्य वीआईपी मेंबर्स को उनका सामान चुराकर परेशान करने का निर्णय लिया। घर में चल रही स्ट्रेटेजी के बीच बिग बॉस ने वीआईपी और नॉन वीआईपी सदस्यों के बीच एक बड़ा टास्क रखा, जिसमें उन्होंने करण कुंद्रा, उमर रियाज, तेजस्वी प्रकाश, प्रतीक सहजपाल सहित अन्य नॉन वीआईपी मेंबर्स को अपना वीनिंग अमाउंट वापस पाने का एक मौका दिया।
टास्क में फिर भिड़े रितेश और उमर रियाज
हालांकि घर में टास्क होते-होते काफी भिड़ंत हो जाती है और ऐसा ही हुआ आज के टास्क में भी, जहां एक बार फिर से राखी सावंत के पति रितेश और उमर रियाज के बीच छीना झपटी हुई और दोनों के बेच जमकर तूतू मैं-मैं हुई। टास्क के दौरान रितेश ने उमर पर बार-बार धक्का-मुक्की करने का इल्जाम लगाया। इस टास्क का संचालन वीआईपी टीम से देवोलीना और नॉन वीआईपी टीम से शमिता शेट्टी ने किया।