बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई हैं। शमिता बिग बॉस ओटीटी के बाद इस शो के सीजन 15 में नजर आ रही हैं और उनके खेल को फैंस काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं। बिग बॉस के घर में शमिता के बोलने के अंदाज को लोगों ने पसंद किया है। लेकिन फिर भी कई बार वह लोगों के निशाने पर आ जाती हैं। लोगों ने कई बार मेकर्स पर शमिता को विशेषाधिकार देने का आरोप लगाया है। इसके अलावा देवोलीना भट्टाचार्जी घर में आने के बाद से ही शमिता को टारगेट कर रही हैं। देवोलीना ने एक्ट्रेस को घमंडी और ऐरोगेंट जैसे कई टैग दिए हैं, जिससे शमिता काफी इमोशनल हो गईं।
वहीं, अब शमिता शेट्टी के सपोर्ट में उनकी बहन शिल्पा शेट्टी उतरी हैं। शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने अपनी बहन का सपोर्ट करते हुए तमाम आलोचकों को करारा जवाब दिया है।