फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: राखी सावंत के पति के सामने फूट-फूट कर रोईं देवोलीना भट्टाचार्जी, कहा- मैं भी शादी करना चाहती थी लेकिन...

Tue, 07 Dec 2021 02:33 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors TV
बिग बॉस 15 के घर में जबसे देवोलीना की एंट्री हुई है तबसे लगातार उन्होंने हर कंटेस्टेंट को लेकर अपनी राय खुलकर रखी है। शमिता हो या करण हर किसी के गेम के बारे में देवोलीना ने खुलकर बात की। देवोलीना बिग बॉस 13 में आई थीं, लेकिन बैक में प्रॉब्लम की वजह से उन्हें घर छोड़कर जाना पड़ा। जिसके बाद बिग बॉस 14 में वो एजाज के जाने के बाद उनकी प्रॉक्सि बनकर घर में आई थीं, लेकिन अब बिग बॉस 15 में देवोलीना सिर्फ वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर ही नहीं आई हैं, बल्कि वो घर ले वीआईपी सदस्यों में से एक हैं।

घर में पहली बार भावुक हुईं देवोलीना

देवोलीना भट्टाचार्जी की जबसे बिग बॉस के घर में एंट्री हुई है तबसे वो लगातार मजबूत महिला की तरह घर अपना हर पॉइंट रखती हुईं नजर आई हैं। लेकिन हाल ही में देवोलीना घर में काफी भावुक हो गईं। राखी सावंत के पति रितेश से बातचीत करते हुए देवोलीना फूट-फूट कर रोने लगीं। उनके साथ वो खुलकर अपने दिल की बात करती हुई नजर आईं। रितेश देवोलीना को शांत कराते हुए दिखें।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors TV
देवोलीना ने कहा परिवार चाहिए था

देवोलीना ने कहा कि मैं क्या थी और क्या हो गई हूं। मैं वो लड़की थी जिसे हमेशा से अपना एक परिवार चाहिए था। उन्होंने कहा ये चीजें मैं सबके सामने बात नहीं कर सकती। मैं हमेशा से जल्दी शादी करके अपना परिवार बसाना चाहती थी। मैं हमेशा चाहती थी कि मेरे बच्चे हों, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors TV
घर की सबसे बड़ी थी इसलिए जिम्मेदारियां थीं

देवोलीना ने आगे कहा कि मैं अपने घर में सबसे बड़ी थी, इसलिए मेरे ऊपर कई सारी जिम्मेदारियां भी थीं। मुझे ऐसा लगता है जो मेरी आम जरूरत थी उसे मैंने भावुक होकर दबा दिया है। देवोलीना ने आगे कहा, जब आप बहुत मजबूत होते हो न तो आप अपनी जिंदगी में हमेशा एक ऐसे इंसान बन जाते हों, जहां एक समय के बाद आपको ऐसा लगता है कि बस अब मैं थक गई हूं बस कोई अब मुझे संभाल ले।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors TV
मैंने अपनी जिंदगी का एक खूबसूरत पल गंवा दिया

देवोलीना ने आगे कहा कि मैंने हमेशा बस यही सोचा कि कोई संभाल ले और अपनी जिंदगी के कल खूबसूरत पल मैंने गंवा दिए। इस दौरान देवोलीना रितेश के सामने फूट-फूटकर रोने लगीं। हालांकि इस दौरान रितेश ने उन्हें खूब समझाया और कहा कि हमें अतीत को भूल जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors TV
देवोलीना ने कहा कि 7 साल किए बर्बाद

देवोलीना ने रितेश से अपने दिल की बात करते हुए कहा कि उन्होंने एक व्यक्ति के पीछे अपने सात साल बर्बाद कर दिए। देवोलीना ने कहा कि ऐसे बुरे दौर की वजह से हम अच्छे इंसानों पर भी भरोसा नहीं कर पाते हैं। जिसके बाद रितेश ने उन्हें समझाते हुए कहा कि जो दो दिन आपका भरोसा नहीं रख पाया है आप कैसे यकीन करोगे कि वो जिंदगी भर आपको समझेगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें