टेलीविजन के मशहूर और विवादित रियलिटी शोज में से एक बिग बॉस का 15वां सीजन शुरुआत से ही दर्शकों को एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज दे रहा है। इस शो को शुरू हुए दो हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन बावजूद इसके इसमें लगातार ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में शो के बीते एपिसोड में दर्शकों में मिड वीक एविक्शन देखने को मिला। इस एलिमिनेशन के चलते विधि पांड्या और डोनल बिष्ट को घर से बेघर होना पड़ा। शो में अचानक आए इस मोड़ ने सभी को हैरान कर दिया।
वहीं, अब बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकीं अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी और काम्या पंजाबी ने मेकर्स के फैसले पर सवाल उठाते हुए इसे गलत बताया है। दोनों अदाकाराओं ने इस फैसले के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करते हुए ट्विटर पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। साथ ही मेकर्स के फैसले को नाइंसाफी करार दिया है।