फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: जर्नलिस्ट रह चुकी हैं डॉनल बिष्ट, कास्टिंग काउच पर बयान देकर आई थीं सुर्खियों में

Sat, 02 Oct 2021 10:57 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Donal Bisht - फोटो : social media
सलमान खान के लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 15 में डॉनल बिष्ट पहली कंफर्म प्रतिभागी हैं। पिछले महीने एक मीडिया कार्यक्रम में सलमान खान ने उनके नाम की घोषणा की थी। आज से बिग बॉस 15 के घर में उनकी एंट्री हो चुकी है। ऐसे में फैंस डॉनल बिष्ट के बारे में जानना चाहते हैं। डॉनल बिष्ट अपने सोशल मीडिया की तस्वीरों को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। डॉनल बिष्ट को इंस्टाग्राम पर करीब एक मिलियन फैंस उन्हें फॉलो करते हैं।

डॉनल के साथ उमर रियाज, ईशान सहगल, तेजस्वी प्रकाश, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, साहिल श्रॉफ, सिंबा नागपाल जैसे सितारों के नाम भी कन्फर्म हो चुके हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
डॉनल बिष्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
एक्टर और मॉडल हैं डॉनल बिष्ट
डॉनल बिष्ट एक टेलीविजन एक्टर और मॉडल हैं। डॉनल ने टीवी सीरियल एक दीवाना था में शरण्या और रूप- मर्द का नया स्वरूप में इशिका पटेल की भूमिका निभाई थी। इसमें उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
डॉनल बिष्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
डॉनल बिष्ट छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में अभिनय किया और छोटे पर्दे पर दर्शकों के दिलों को जीता है। डॉनल ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में सीरियल एयरलाइंस से की थी। इसके बाद इसी साल 'ट्वि्स्ट वाला लव' में लीड रोल डॉक्टर शेली के रूप में दिखीं। 

4 of 5
Donal Bisht - फोटो : social media
एक्ट्रेस बनने से पहले डॉनल बिष्ट जर्नलिस्ट भी रह चुकी हैं। डोनल ने एक टीवी न्यूज चैनल में जर्नलिस्ट के तौर पर काम किया है। डॉनल डीडी नेशनल के चित्रहार को भी होस्ट कर चुकी हैं। डॉनल रियल लाइफ में काफी बोल्ड और ग्लैमरस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डॉनल बिष्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
डॉनल कास्टिंग काउच पर भी बोल चुकी हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था- 'एक साउथ फिल्म के फिल्ममेकर ने मुझसे एक रोल के बदले साथ में सोने की मांग की। मैंने उस शख्स के खिलाफ तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें