फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: शो में चुलबुले अंदाज में की तेजस्वी प्रकाश ने एंट्री, औसम मिरर ने दिया तोते का किरदार

Sat, 02 Oct 2021 10:45 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 के घर में अगली सदस्य के तौर पर टीवी एक्टर तेजस्वी प्रकाश की एंट्री हुई। इन दौरान तेजस्वी पानी पानी हो गई गाने पर डांस करती नजर आईं। इसके साथ ही तेजस्वी ने शो में पहुंचते ही अपने चुलबुले अंदाज से सभी को गुदगुदाया। इस दौरान सलमान के औसम मिरर ने तेजस्वी को जंगल में तोते का किरदार दिया। 

 

शो में पहुंची तेजस्वी ने इस दौरान अपने गेम खेलने के तरीकों के बारे में बताया। इस दौरान तेजस्वी गोल्डल कलर की ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। तेजस्वी से पहले विशाल भी शो में एंट्री कर चुके हैं। इसके बाद सलमान ने दोनों को बचाओ बजार से अपने लिए अपने लिए कुछ सामान चुनने का मौका दिया। इसके लिए दोनों के बीच स्वाद का एक मुकाबला किया गया।

विज्ञापन

2 of 5
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

इस मुकाबले के तहत दोनों की आंखों में को बांधकर अलग-अलग सब्जी खिलाई गई और सब्जी पहचानने पर एक- एक प्वाइंट दिया गया। इस मुकाबले में तेजस्वी ने बाजी मार ली और उन्हें सीधे घर में एंट्री दी गई। वहीं, विशाल को टास्क हारने पर मुश्किल भरे रास्ते से गुजर कर घर में एंट्री दी गई।

विज्ञापन

3 of 5
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

तेजस्वी प्रकाश का जन्म 10 जून 1992 को साउदी अरब के जेद्दा में हुआ था। उनके पिता प्रकाश वयंगंकर और भाई प्रतीक वयंगंकर इंजीनियर हैं। ऐसे में वह भी स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद इंजीनिरिंग की लाइन में आ गईं। वह बचपन से ही एक इंजीनियर बनना चाहती थीं और समय के साथ वह इंजीनियर बन भी गई थीं।

4 of 5
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि तेजस्वी प्रकाश को इससे पहले बिग बॉस 14 के लिए भी अप्रोच किया गया था। हालांकि, उस समय उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। इसके अलावा वह 'स्वरागिनी', 'पहरेदार पिया की', और 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' जैसे शोज कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

तेजस्वी प्रकाश ने टीवी के साथ-साथ कई रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया है। हर शो में एक्ट्रेस का क्यूट अंदाज देखने को मिला, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है। तेजस्वी ने 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी', 'किचन चैंपियन 5', 'कॉमेडी नाइट्स लाइव', जैसे कई रियलिटी शोज किए हैं। वहीं, अब वह बिग बॉस 15 में भी धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें