फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: बचपन से ही डांस के शौकीन रहे हैं निशांत भट्ट, करण जौहर की इस फिल्म में कर चुके हैं काम

Sat, 02 Oct 2021 07:42 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निशांत भट्ट - फोटो : instagram
निशांत भट्ट बिग बॉस ओटीटी के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट में से एक थे। निशांत भट्ट ने भले ही ओटीटी की ट्रॉफी नहीं जीती हो, लेकिन वो बिग बॉस के लोकप्रिय कंटेस्टेंट्स में अपनी जगह बनाने में जरूर सफल हुए हैं। यही वजह है कि निशांत भट्ट को बिग बॉस 15 में जगह मिली हैं, जहां उनका एक अलग ही गेम देखने को मिलने वाला है। आज हम अपने इस आर्टिकल में निशांत की निजी जिंदगी और प्रोफेशनल करियर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें आपको बताने जा रहे हैं।

मुंबई में हुआ था जन्म

निशांत भट्ट का जन्म मुंबई में 8 अप्रैल 1995 में हुआ था। उनकी शिक्षा-दीक्षा मुंबई में ही पूरी हुई। निशांत भट्ट ने स्नातक की शिक्षा हासिल की है। बता दें कि निशांत भट्ट को बचपन से ही डांस का बहुत शौक था। वह बड़े होकर हमेशा एक बहुत ही बड़ा कोरियोग्राफर और डांसर बनने के सपने देखते थे। बचपन से ही निशांत भट्ट ने डांस में अपना करियर बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। पढ़ाई के साथ-साथ वह डांस भी किया करते थे।
विज्ञापन

2 of 5
निशांत भट्ट - फोटो : instagram
कई डांस शोज में लिया हिस्सा

बचपन से ही डांस का शौक रखने वाले कोरियोग्राफर निशांत की मेहनत एक दिन रंग लाई और उन्हें कई रिएलिटी शोज का हिस्सा बनने का मौका मिला। साल 2007 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले निशांत ने ‘झलक दिखला जा’ में हिस्सा लिया। इसके अलावा निशांत भट्ट साल 2010 में ‘झलक दिखला जा´ के चौथे सीजन में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और साल 2012 में ‘झलक दिखला जा´ के पांचवें सीजन में अभिनेत्री जिया मानेक को कोरियोग्राफ कर चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
निशांत भट्ट - फोटो : instagram
सुपरडांसर 3 में भी आ चुके हैं नजर

निशांत भट्ट एक प्रसिद्ध भारतीय डांसर हैं जो सुपर डांसर 3 में रूपसा (प्रतियोगी) के कोरियोग्राफर के रूप में भी दिखाई दिए थे। दर्शकों ने उनके डांस को खूब पसंद किया था। निशांत भट्ट माधुरी दीक्षित की डांस एकेडमी में बतौर डांसर भी बच्चों को डांस सिखा चुके हैं। वह डांस दीवाने 3 के मुख्य कोरियोग्राफरों में से एक थे, लेकिन जब उन्हें बिग बॉस की पेशकश की गई, तो उन्होंने विवादास्पद रियलिटी शो में भाग लेने के लिए डांस रियलिटी शो छोड़ दिया।

4 of 5
निशांत भट्ट - फोटो : instagram
करण जौहर की फिल्म में कर चुके हैं काम

निशांत भट्ट करण जौहर की फिल्म ए दिल है मुश्किल में ‘चन्ना मेरेया’ गाने की कोरियोग्राफी कर चुके हैं। इस गाने को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। इस गाने के साथ-साथ रणबीर कपूर के डांस स्टेप भी खूब लोकप्रिय हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निशांत भट्ट - फोटो : instagram
बतौर अभिनेता भी किया है काम

निशांत भट्ट टेलीविजन शो ‘आसमान के आगे’ में एक कोरियोग्राफर की भूमिका भी निभाई थी जो नृत्य पर आधारित एक शो था। अब जल्द ही निशांत भट्ट बिग बॉस 15 में अपना मास्टरमाइंड चलाते हुए नजर आएंगे। हालांकि बिग बॉस ओटीटी में तो उनका दिमाग और उनका खेल खूब चला अब देखना है कि बिग बॉस 15 में क्या वह विकास गुप्ता की तरह मास्टरमाइंड बन पाएंगे या नहीं, इसी के साथ बिग बॉस ओटीटी के घर में दोस्त बने निशांत और प्रतीक की दोस्ती क्या रंग लाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें