फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: जय भानुशाली ने मायशा अय्यर को किया वॉर्न, डॉनल बिष्ट को बताया उनके लिए खतरा

Mon, 18 Oct 2021 02:57 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ईशान- मायशा - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस सीजन 15 में डॉनल बिष्ट का दो हफ्तों में मनोरंजन के मामले में भले ही अब तक योगदान ज्यादा न दिखाई दिया हो और घरवालों ने भले ही उन्हें सबसे बोरिंग कंटेस्टेंट का टैग दे दिया हो, लेकिन इस बात को नजरअंदाज करना भी आसान नहीं है कि वो शुरुआत से ही कई घरवालों के निशाने पर हैं। किसी को घर में डॉनल बिष्ट का व्यवहार नहीं पसंद आया तो किसी को उनके बोलचाल का तरीका पसंद नहीं आया। जहां डॉनल घर में कई कंटेस्टेंट के निशाने पर सबसे ऊपर रहती हैं तो वहीं एक ऐसी कंटेस्टेंट भी हैं जो उन्हें नापसंद करती हैं।

डॉनल बिष्ट को नापसंद करती हैं मायशा

दरअसल जब डॉनल बिष्ट बिग बॉस के घर में आईं थी तो ईशान सहगल के साथ उनकी बॉंडिंग काफी अच्छी थी। मायशा के साथ भी उनकी दोस्ती होने लगी थी, लेकिन अचानक ही जैसे मायशा और ईशान सहगल रिश्ते में आए डॉनल और मायशा की दोस्ती में भी दरार आने लगी। दोनों के बीच ये लड़ाई इस कदर बढ़ गई कि मायशा अक्सर घर में डॉनल बिष्ट को अपना निशाना बनाते हुए नजर आईं।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
मायशा ने कहा नहीं बर्दाश्त होती

सलमान खान के साथ वीकेंड के वार के बाद भी मायशा ईशान से डॉनल के बारे में बातचीत करती हुईं नजर आईं। मायशा ईशान से ये कहती हुई दिखाई दीं कि उन्हें डॉनल को अपनी नजरों के सामने देखना बिलकुल भी पसंद नहीं है और वो जब भी उन्हें देखती हैं उन्हें अंदर से बहुत ही ज्यादा गुस्सा आता है। वो खुद को बैलेंस करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन उन्हें डॉनल बर्दाश्त नहीं हो रहीं।
विज्ञापन

3 of 5
जय भानुशाली - फोटो : सोशल मीडिया
जय ने मायशा को किया आगाह

दरअसल शुरुआत में ईशान और डॉनल बहुत ही अच्छे दोस्त थे और इस बात से सभी घर वाले वाकिफ हैं। ऐसे में डॉनल का पिछले कुछ दिनों से ईशान से झगड़ा हो रहा है उसे लेकर जय और विशाल मायशा  की खिंचाई करते हुए उन्हें वॉर्न करते हुए नजर आए। जय ने कहा, ‘देख लो मायशा जहां झगड़े ज्यादा होते हैं आखिर में वहीं प्यार हो जाता है’। कही ऐसा न हो कि डॉनल ईशान एक हो जाए और तुम यहां अकेली।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
घरवालों ने लिया ये निर्णय

दरअसल बिग बॉस में विधि, मायशा और डॉनल किचन की ड्यूटी में हैं। मायशा और डॉनल की लड़ाई से पूरा घर वाकिफ है ऐसे में करण कुंद्रा और बाकी के जंगलवासियों ने मिलकर ये निर्णय लिया कि डॉनल और मायशा को एक साथ किचन की ड्यूटी नहीं दी जाएगी। एक समय का खाना डॉनल और ब्रेकफास्ट मायशा बनाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : colors tv
मायशा ने डोनल के लिए किया अभद्र भाषा का प्रयोग

सलमान खान ने वीकेंड के वार में घर के सभी सदस्यों की क्लास लगाते हुए कहा जब जय भानुशाली ने प्रतीक को गाली दी थी तो सभी घरवाले उनके खिलाफ हो उन्हें समझाने के लिए उनके पास गए, लेकिन जब मायशा ने डॉनल बिष्ट के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया तो आपमें से किसी ने भी उन्हें समझाने की कोशिश नहीं की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें