फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: कप्तान उमर रियाज से बंधी घरवालों की डोर, वीआईपी मेंबर बनने की रेस से इन कंटेस्टेंट को किया बाहर

Wed, 10 Nov 2021 02:03 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस 15 अपने छठे हफ्ते में है और सलमान खान ने वीकेंड के वार में ही घरवालों के सामने ये घोषणा कर दी थी कि अब घर में रहने के लिए सभी को अपने सरवाइवल के लिए आपस में लड़ना होगा और बिग बॉस का वीआईपी मेंबर बनना होगा, जो घर का वीआईपी मेम्बर बनेगा वो ही सदस्य सीधे तौर पर फिनाले की रेस में शामिल होगा। सलमान खान ने बाद अब बिग बॉस ने भी घरवालों को एक टास्क दिया जिसमें उन्हें वीआईपी मेम्बर बनने के लिए सिर्फ मेहनत ही नहीं करनी थी, बल्कि इन सबकी डोर भी उमर रियाज के हाथ में सौंप दी थी।

उमर रियाज से बंधी घरवालों की डोर

उमर रियाज पिछले हफ्ते ही मायशा अय्यर को हराकर घर के कप्तान बने हैं। हालांकि अब तक उमर का कैप्टन बनने के बाद अब तक घर में कोई अलग रूप देखने को दर्शकों को नहीं मिला। लेकिन अब बिग बॉस ने उमर रियाज को कप्तान होने का पूरा फायदा दिया और सबसे महत्वपूर्ण टास्क का फैसला उमर रियाज के हाथों में आया। बिग बॉस के इस टास्क में सभी घरवालों की रस्सी उमर रियाज से बंधी हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
जब तक बंधे रहेंगे तब तक दावेदारी में रहेंगे

इस टास्क में जब तक घरवाले उमर से रस्सी के जरिए उमर से बंधे हुए रहेंगे तब तक वो वीआईपी बनने की रेस में शामिल रहेंगे। लेकिन घर में चार बार उमर को ये मौका मिलेगा कि वो हर बार गोंग बजने पर भी किन्हीं दो सदस्यों को कारण बताते हुए इस रेस से बाहर कर सकते हैं। इसके अलावा गोंग के बीच अगर कोई भी सदस्य अपनी रस्सी खोलकर वीआईपी बनने की रेस से बाहर होना चाहता है तो वो घोषणा करके खुद को उमर से अलग करके बाहर हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
तीन सदस्य होंगे विजेता

बिग बॉस ने घोषणा करते हुए कहा कि अंत में जो उमर के साथ तीन सदस्य बचेंगे वो इस कार्य के विजेता होंगे और वीआईपी की मेम्बरशिप हासिल कर लेंगे। जैसे ही कार्य शुरू हुआ उमर ने कहा आज कप्तान वाला फील आ रहा है। इसी के साथ एक-एक घरवालों को उमर के सामने अपनी बात रखते हुए उन्हें बताना था कि आखिर उमर उनकी रस्सी क्यों न खोलें। सिंबा नागपाल ने पिछले हफ्ते उमर रियाज के साथ हिंसक व्यवहार किया था, जिसकी वजह से वो इस कार्य का हिस्सा नहीं बन सकें।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
पहले राउंड में बाहर हुए नेहा और राकेश

गोंग बजने के बाद उमर रियाज ने पहले राउंड में नेहा भसीन और राकेश बापट को वीआईपी मेम्बर बनने की रेस से बाहर कर दिया और उन्होंने इसका कारण बताते हुए कहा कि ये दोनों ही घर में अभी आए हैं, लेकिन अन्य सदस्यों में यहां तक पहुंचने के लिए बहुत ही मेहनत की है, इसलिए उनकी रस्सी में खुद से अलग करता हूं’। उमर से अलग होने के बाद नेहा ने उन्हें कहा कि वीआईपी मेम्बर उन्हें बनाना जिन्हें तुम लीड कर सको, न कि जो तुम्हें लीड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
दूसरे राउंड में इन दोनों को किया बाहर

उमर रियाज ने दूसरे राउंड में शमिता शेट्टी और राजीव अदातिया को बाहर किया। उमर ने राजीव को बाहर करने का कारण बताते हुए कहा कि उन्हें लगता है उनसे ज्यादा कई कैंडीडेट्स हैं जो वीआईपी बनना डिजर्व करते हैं और शमिता को बाहर करने का कारण देते हुए उमर ने कहा कि शमिता के पास घर में बहुत सपोर्ट सिस्टम है और उन्हें नहीं लगता कि शमिता को उनके समर्थन की जरूरत है। 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें