फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: नए साल का जश्न मनाने पहुंचे भारती सिंह और धर्मेंद्र, सलमान को सांप काटने पर ली चुटकी

Fri, 31 Dec 2021 09:17 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन के फिनाले में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बाकी रह गया है। ऐसे में शो के फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए सभी सदस्य जी तोड़ मेहनत करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं इस दौरान सभी सदस्य एक- दूसरे के खिलाफ होते भी दिखाई दे रहे हैं। शो के बाकी बचे दिनों में सभी सदस्य दर्शकों का ज्यादा से ज्यादा समर्थन हासिल करने के लिए भरपूर कोशिश कर रहे हैं।

शो के बीते कुछ एपिसोड्स में दर्शकों को घर वालों के बीच काफी लड़ाई- झगड़े देखने को मिल रहे हैं। टिकट टू फिनाले के लिए दिए गए टास्ट के दौरान सभी सदस्य एक- दूसरे से लड़ते झगड़ते नजर आ रहे हैं। ऐसे में शो के होस्ट सलमान खान एक बार फिर सभी घरवालों से मुखातिब होने वीकेंड का वार एपिसोड लेकर आने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

शो के आने वाले वीकेंड का वार एपिसोड में इस बार कई मशहूर सितारे शिरकत करेंगे। इसके तहत नए साल का जश्न मनाने कॉमेडियन भारती सिंह और अभिनेता धर्मेंद्र शो में पहुंचने वाले हैं। इसी क्रम में कलर्स ने हाल ही में शो के इस स्पेशल एपिसोड का एक प्रोमो जारी किया है। इसमें मंच पर पहुंचे यह सितारे मस्ती करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सामने आए प्रोमो में भारती सिंह घरवालों को बताती है कि जन्मदिन से 1 दिन पहले सलमान खान को सांप ने काट दिया था। यह सुनते ही सभी घरवाले चौंक जाते हैं। इसके बाद उन्होंने यह भी बताया कि अगर उन्हें कभी सांप ने काटा तो वह किस अंदाज में इलाज करें।

4 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, धर्मेंद्र खुलासा करते हुए कहते हैं कि वह सांप नहीं बल्कि सपनी होगी। धर्मेंद्र की यह बात सुन सभी के चेहरे पर हंसी आ जाती है। इसके बाद भारती कहती है कि यह सांप काटने नहीं आया था, बल्कि उसे कलर्स वालों ने भेजा था। उनका शो नागिन शुरू होने वाला है, तो उन्होंने नागिन को वहीं भेज दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : ANI

गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को उनके जन्मदिन से 1 दिन पहले उनके फार्म हाउस पर सांप ने काट लिया था।। इसके बाद अभिनेता को रात करीब 3 बजे अस्पताल भर्ती कराया गया था। इस बारे में उन्होंने बताया था कि उन्हें तीन बार सांप ने काटा था। सलमान खान ने 27 दिसंबर को ही अपना 56वां जन्मदिन मनाया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें