फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिक्रिया: सफेद बालों की वजह से ट्रोल हुई थीं दिलीप जोशी की बेटी नियति, अब अभिनेता ने ऐसे दिया करारा जवाब

Fri, 31 Dec 2021 07:25 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिलीप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम दिलीप जोशी की बेटी नियति शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। दिलीप जोशी ने अपनी बेटी की ग्रैंड तरीके से शादी की, जिसमें कई सेलिब्रिटीज नजर आए थे। इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वारयल हुई थीं और नियति की तस्वीरों में उनके बालों ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। शादी में दुल्हन अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए तमाम कोशिशें करती हैं लेकिन नियति अपनी शादी में अपने सफेद बाल फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं, जिस वजह से कई लोगों ने उनकी तारीफ की। लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल भी करते हुए नजर आए थे जिस पर अब दिलीप जोशी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
 
दरअसल, दिलीप जोशी ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बेटी के सफेद बालों को ना छिपाने की वजह के बारे में खुलासा किया है। इस इंटरव्यू में अभिनेता ने बताया है कि नियति के बाल उनके परिवार में कभी मुद्दा नहीं था।
विज्ञापन

2 of 5
दिलीप जोशी, जयमाला जोशी - फोटो : social media
दिलीप जोशी ने कहा, ‘हमारे लिए नियति के बाल कभी बात करने का विषय नहीं बने। नियति के सफेद बालों को लेकर हमारे घर में कभी कोई बात ही नहीं हुई। क्योंकि हमारे लिए जो भी जैसा है वो वैसा सही है। सभी ने इसे पॉजिटिव तरीके से ही लिया और मुझे खुशी है कि उसके इस कदम से दूसरों को प्रेरणा मिलती है। लेकिन हमने कभी नहीं सोचा था कि कुछ लोग इस पर ऐसे भी प्रतिक्रिया देंगे।
विज्ञापन

3 of 5
दिलीप जोशी की बेटी की शादी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम
इसके आगे दिलीप जोशी ने कहा, ‘मेरा मानना है कि हमें हमेशा दुनिया के सामने वैसे ही आना चाहिए जैसे हम वास्तव में हैं। शुरुआत में मेरी बेटी के लिए भी लोगों ने खूब बातें बनाई थीं। वो लो-प्राइफल रहना ही पसंद करती है लेकिन ये भी सच है कि हम सोशल मीडिया को कंट्रोल नहीं कर सकते हैं। उसके इस कदम ने लोगों को काफी प्रेरणा भी दी है जो अच्छी बात है।’

4 of 5
दिलीप जोशी की बेटी की शादी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम
दिलीप जोशी ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी नियति की शादी की तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी की शादी के कुछ अच्छे पलों की झलक दिखाई थीं। इन तस्वीरों में दिलीप जोशी अपनी बेटी पर प्यार लुटाते हुए नजर आए थे। वहीं, नियति भी दुल्हन के अवतार में काफी सुंदर लग रही थीं। इन तस्वीरों को साथ दिलीप जोशी ने एक प्यारा से नोट लिखा था, जिसमें अभिनेता ने लिखा, 'आप गानों और फिल्मों से भावनाएं ले सकते हैं लेकिन, जब आप पहली बार इसका अनुभव लेते हैं उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।'  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिलीप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
दिलीप जोशी टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सालों से जेठालाल की भूमिका निभा रहे हैं। इस सीरियल में दिलीप जोशी की एक्टिंग को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें