फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Bos 15: रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के नक्शे कदम पर इंद्रनील सेन गुप्ता और बरखा बिष्ट, ले सकते हैं शो में एंट्री

Fri, 17 Sep 2021 10:18 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रुबीना दिलैक, इंद्रनील सेन गुप्ता - फोटो : Instagram
बिग बॉस ओटीटी इस हफ्ते खत्म हो जाएगा और लोगों को पांच सदस्यों दिव्या अग्रवाल, प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी, राकेश बापट और निशांत भट्ट में से कोई एक अपना विजेता मिल जाएगा। लेकिन-लेकिन जैसे-जैसे बिग बॉस ओटीटी अपने अंतिम पड़ाव की तरफ पहुंच रहा है। वैसे-वैसे बिग बॉस 15 में प्रतियोगी के तौर पर कई सितारों के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि अब तक इनमें से किसी भी खिलाड़ी ने इस बात पर मुहर नहीं लगाई है कि वो बिग बॉस 15 का हिस्सा होंगे या नही।

बरखा बिष्ट और इंद्रनील सेनगुप्ता शो में आएंगे नजर   
   

बिग बॉस 15 की जबसे घोषणा हुई है तबसे हर दिन कई सितारों के नाम इस शो में प्रतियोगी के रूप में लिया जा रहा है। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है और वो नाम है बरखा बिष्ट और इंद्रनील सेन गुप्ता। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों अपनी 13 साल की शादी को बचाने के लिए बिग बॉस के घर में एंट्री कर सकते हैं। दोनो रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की तरह ही अपनी शादी को एक और मौका देना चाहते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रूबीना दिलैक - फोटो : Instagram
अभिनव शुक्ला ने किया था खुलासा

बिग बॉस 14 में अभिनव शुक्ला और रूबीना दिलैक को एक स्ट्रॉंग कंटेस्टेंट के साथ-साथ एक बहुत ही खूबसूरत जोड़ी के रूप में भी लोगों ने खूब प्यार दिया था। लेकिन अभिनव ने एक सीक्रेट टास्क के दौरान अपनी टूटती शादी पर खुलासा करके हर किसी को चौका दिया था। अभिनव ने बताया था कि बिग बॉस में आने से पहले वो दोनों तलाक लेने का मन बना चुके थे। लेकिन बिग बॉस में हिस्सा लेकर वो अपनी शादी को एक और मौका देना चाहते थे।
विज्ञापन

3 of 5
इंद्रनील सेन गुप्ता - फोटो : Social Media
रूबीना-अभिनव के नक्शे कदम पर बरखा-इंद्रनील

इस शो ने रूबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला के रिश्ते को एक नया जीवनदान दिया। जिसके बाद अब रिपोर्ट्स की माने तो उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते दिखेंगे बरखा बिष्ट और इंद्रनील सेन गुप्ता। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों भी अपनी शादी को एक और मौका देना चाहते हैं। हालांकि इस बात पर अभी तक दोनों की तरफ से कोई मुहर नहीं लगी है।

4 of 5
इंद्रनील सेनगुप्ता, बरखा बिष्ट - फोटो : सोशल मीडिया
6 महीने से एक-दूसरे से रह रहे थे दूर

रिपोर्ट्स के मुताबिक इंद्रनील और बरखा पिछले कुछ समय से एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। उनके अलग होने के बाद इंडस्ट्री में ये खबर तेज हो गई है कि दोनों सितारे एक दूसरे से दूर जा रहे हैं। खबरों की मानें तो कपल ने एक दूसरे से ब्रेक लेने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही हैं और दोनों अब एक दूसरे से दूर रहकर समय बिता रहे हैं। कहा जा रहा है कि दोनों के रिश्ते टूटने की वजह इंद्रनील का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। उनका नाम बंगाली अभिनेत्री ईशा साहा से जोड़ा जा रहा है और कहा जा रहा है कि इस रिश्ते के कारण ही इंद्रनील और बरखा में दूरी आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रीम समीर, अर्जुन बिजलानी, सनाया ईरानी - फोटो : Instagram
बिग बॉस के लिए इन कलाकारों के नाम आए सामने

बिग बॉस 15 मेँ हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है इस सीजन मेँ माहिका शर्मा, रीम समीर, सिंबा नागपाल, सनाया ईरानी, अमित टंडन, अनुषा दांडेकर, अर्जुन बिजलानी, दिशा वकानी, टीना दत्ता और मानव गोहिल सहित कई सेलेब्स हिस्सा ले सकते हैं। सलमान खान इस सीजन के होस्ट होंगे। अब इस शो मेँ कौन-कौन नजर आएगा इसका खुलासा तो 3 अक्टूबर को ही होगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें