बिग बॉस 15 में घरवालों के बीच रोज नया बवाल देखने को मिल रहा है। शो को शुरू हुए दो हफ्ते पूरे हो चुके है। ऐसे में मुख्य घर के अंदर जाने के लिए जंगलवासी अब हर संभव प्रयास करते नजर आ रहे है। यह शो शुरू से ही काफी दिलचस्प रहा है। शुरू से ही प्रतीक घर के सबसे विवादित कंटेस्टेंट रहे हैं। हालांकि, अब गेम जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे -वैसे इस शो में अन्य कंटेस्टेंट्स भी आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। अब हाल में शो के बीते एपिसोड में अफसाना और शमिता की जोरदार लड़ाई देखने को मिली।
दरअसल, कल प्रसारित हुए एपिसोड में मैप को लेकर हुई छीनाझपटी के दौरान अफसाना ने अकासा की शर्ट फाड़ दी। इस पर घर के सभी सदस्य अफसाना पर काफी नाराज भी हुए। हालांकि अफसाना अपनी इस गलती को मानने से इनकार करती रही, जिसे देख तेजस्वी, अकासा और शमिता उन पर भड़कती नजर आईं। शो में हफ्ते भर हुए बवाल का हिसाब- किताब करने वीकेंड का वार एपिसोड में शो के होस्ट सलमान खान ने एक- एक कर सभी की क्लास ली। इस दौरान सलमान खान ने कल घर वालों के बीच हुए हंगामे की झलक भी दर्शकों को दिखाई।