फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: करण कुंद्रा को हो रहा है इस गलती का पछतावा, कहा- इस सदस्य को नहीं जिताना चाहिए था

Sat, 16 Oct 2021 01:11 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : colors tv
बिग बॉस 15 अपने दूसरे हफ्ते में है और ऐसे में घर के कई रिश्ते बदलते हुए नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां विशाल, तेजस्वी, जय और अकासा ने टास्क जीतकर मुख्य घर में एंट्री ले ली है तो वहीं गेम के मास्टरमाइंड कहे जाने वाले करण कुंद्रा को बार-बार ये लग रहा है कि घर में बने उनके दोस्तों ने ही उन्हें धोखा दिया है। दरअसल शुरुआत से ही जय, तेजस्वी, विशाल और करण एक टीम में खेल रहे थे, लेकिन अब करण को अपनी इस बात के लिए पछतावा हो रहा है।

इस सदस्य को जिताने का है पछतावा

डियर टीम के जीतने के बाद करण के चेहरे पर काफी उदासी नजर आईं, उन्हें घर में इस बात का अफसोस है कि उन्हें दोस्त बोलने वाले विशाल ने उनके पीछे गेम खेला, लेकिन इससे भी बड़ा करण कुंद्रा को अपनी जिस गलती पर पछतावा हो रहा है वो गलती है शमिता को कैप्टन बनाना। जी हां शमिता को कैप्टन बनाना करण कुंद्रा इस बात को अपनी सबसे बड़ी गलती मानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
विशाल और जय के जाने से खुश हैं करण

करण कुंद्रा निशांत भट्ट से बैठे हुए बात करते हुए नजर आए। जहां निशांत ने जब कहा कि विशाल कोटियन और जय भानुशाली गेम में बहुत ही स्मार्ट हैं, लेकिन तेजस्वी बहुत ही प्यारी हैं तो करण निशांत को ये बोलते हुए दिखाई दिए कि वो खुश हैं कि विशाल और जय घर के अंदर चले गए। इसी के साथ करण ने ये भी कहा कि ये दोनों ही छुप-छुपकर गेम खेलते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
करण कुंद्रा-जय भानुशाली - फोटो : सोशल मीडिया
करण ने कहा ये बड़ी सीख है

जय भानुशाली और विशाल के बारे में आगे बोलते हुए करण ने कहा कि वो अपने लोगों को साथ बहुत सच्चे हैं, जिसमें निश्चित रूप से निशांत भट्ट नहीं है और न ही मैं हूं जोकि मुझे अब साफ-साफ दिखाई दे रहा है। लेकिन ठीक है आप अपनी गलती से कुछ पाते हैं तो कुछ सीखते हैं। इसलिए मुझे इस बात का कोई अफसोस नहीं है।

4 of 5
करण कुंद्रा,विशाल कोटियन - फोटो : सोशल मीडिया
करण ने कहा चीटिंग करके गए हो

करण यहां पर जंगलवासियों के साथ बात करते हुए ये भी कहते हुए दिखाई दिए की अकासा बहुत लड़ाकू हैं। उन्हें अपने गुस्से पर काबू करके रखना चाहिए, क्योंकि यहां पर सब हैं। ये घर के अंदर जीतकर नहीं बल्कि चीटिंग करके गए हैं। करण कुंद्रा विजेता टीम के सदस्यों विशाल, जय, तेजस्वी और अकासा को लल्लू बुलाते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
शमिता को कैप्टन बनाना करण ने बताई गलती
 
करण कुंद्रा ने सिम्बा नागपाल से  बातचीत के दौरान ये भी कहा कि उन्हें शमिता शेट्टी को कप्तान नहीं बनाना चाहिए था। ये उनकी सबसे बड़ी गलती थी। करण ने कहा शुरू से उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि शमिता ऐसा गेम खेलेंगी। शमिता शेट्टी ने टास्क में डियर टीम को जिताया जिसके बाद जय भानुशाली, तेजस्वी प्रकाश और विशाल कोटियन को डायरेक्ट घर में एंट्री मिल गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें