टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 15 के फिनाले में 2 हफ्ते से भी कम समय बाकी रह गया है। ऐसे में शो में अपनी जगह बनाने के लिए सभी कंटेस्टेंट्स एड़ी चोटी का जोर लगाते दिखाई दे रहे हैं। शो के फिनाले में पहुंचने के लिए सभी कंटेस्टेंट्स फिनाले टास्क में एक- दूसरे से लड़ते भी नजर आ रहे हैं। शो में हुई वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद से घर में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। एक ओर जहां घर के माहौल में काफी कुछ नया देखने को मिल रहा है। तो वहीं, सदस्य के रिश्तो में भी काफी कुछ बदल सा गया है।
शो में बतौर वाइल्ड कार्ड ओए अभिजीत बिचुकले ने आते ही घर में हंगामे शुरू कर दिए थे। शो का हिस्सा बनने के बाद से ही वह लगातार किसी ना किसी विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में एक बार फिर अभिजीत शो में देवोलीना से बदतमीजी करते नजर आए। दरअसल, शो के गीत एपिसोड में देवोलीना और अभिजीत घर के गार्डन में बात करते दिखाई दिए।