बिग बॉस 15 में अभिजीत बिचुकले जब से आए हैं तभी से लगातार उनका घर में किसी न किसी से लड़ाई झगड़ा हो रहा है। घर में आते पहले हफ्ते में ही शमिता शेट्टी का अभिजीत बिचुकले के साथ बड़ा झगड़ा हो गया था, जहां उन्होंने बातों ही बातों में शमिता को पैर की जूती तक कह दिया था। इसके साथ ही गंदी नाली शब्द भी इस्तेमाल किया था, जिसके बाद वीकेंड के वार में शमिता शेट्टी ने इस मुद्दे को उठाया था। हालांकि सलमान खान ने शमिता शेट्टी को समझाया कि वो आपके लिए नहीं बोल रहे थे, उनकी भाषा ही ऐसी है।
शमिता ने पूछा अभिजीत से ये सवाल
दरअसल, अभिजीत राखी से ये कहते हुए नजर आए कि पहले इस टास्क में मैं और तुम आमने सामने होने वाले थे, लेकिन उन्हें पता था कि संचालक मुझे ही बनाना है। शमिता भी वहीं खड़ी हुई थीं और अभिजीत की बातें सुन रही थीं। इसके बाद शमिता ने अभिजीत से सवाल करते हुए पूछा आप ये जो सब बातें करते हो वो ऐसे ही बोल जाते हो या लोगों को एंटरटेन करने के विचार से करते हो, क्योंकि आप बेवकूफ लग रहे हो।