फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: वीकेंड का वार में सलमान खोलेंगे राज, एजाज ने कहा था- ‘अगर मैं किसी भी लड़की को देखता...’

Sat, 10 Oct 2020 06:17 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv
बिग बॉस 14 का पहला वीकेंड का वार शनिवार को प्रसारित होगा। सलमान खान कई कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हुए दिखेंगे। शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें सलमान ने कुछ कंटेस्टेंट के प्रदर्शन पर निराशा जताई। वहीं एजाज खान का एक वीडियो भी दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
एजाज खान - फोटो : instagram/eijazkhan
वीडियो में एजाज खान की निजी जिंदगी के राज खुलेंगे। जिसमें वो सिद्धार्थ शुक्ला से बातें कर रहे होते हैं। सामने आए अनसीन वीडियो में एजाज कहते हैं कि ‘तो मैं ऐसा था 2011 तक... अगर मैं कोई भी लड़की को देखता था... तो बहुत बड़ा कांड होते होते बच गया।‘ यहां उनकी पूरी बातें नहीं दिखाई गई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
एजाज खान - फोटो : Instagram: @eijazkhan
इसके बाद एजाज खान, सलमान से कहते हैं कि ‘मेरे साथ ऐसा कुछ हुआ था कि मैं अब बहुत ऑकवर्ड हो गया हूं।‘ एजाज को समझाते हुए सलमान कहते हैं कि ‘अगर आप गलत जाओगे तो गलत दिखोगे। ये आप सटक गए।‘ सलमान कहते हैं कि ‘किस बात से डर रहे हो एजाज। यहां से स्थिति वॉर जैसी है।‘
 

4 of 5
एजाज खान - फोटो : Instagram: @eijazkhan
अब एजाज का ऐसा क्या राज है जिसके बारे में किसी को नहीं पता वो तो शनिवार को ही पता चलेगा। बता दें कि एजाज टीवी की दुनिया में बड़ा नाम हैं। उन पर दुष्कर्म के आरोप भी लग चुके हैं। एजाज खान की गर्लफ्रेंड निधि कश्यप ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। हालांकि एजाज ने तब कहा था कि ब्रेकअप के बाद उनकी गर्लफ्रेंड ने उन पर यह आरोप लगाया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv
वीकेंड का वार में सलमान खान निक्की तंबोली को एक टास्क देंगे। जिसमें उन्हें दो मिनट के अंदर बीबी मॉल से सामान उठाना होगा। सलमान के स्टार्ट कहते ही निक्की मॉल के अंदर पहुंचती हैं और काफी ज्यादा सामान घर से बाहर लाने में कामयाब होती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें