फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: उम्र में छोटे शख्स को डेट कर रही थीं पवित्रा पुनिया, खुद बताया क्यों हुआ था ब्रेकअप

Sat, 10 Oct 2020 02:39 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पवित्रा पुनिया, प्रतीक सहजपाल - फोटो : instagram/pavitra_punia_fanpage
बिग बॉस 14 के घर में पवित्रा पुनिया मजबूत कंटेस्टेंट बनकर उभरी हैं। वो खुद का स्टैंड लेती दिखी हैं। जैसे जैसे वक्त बीतता जा रहा है उनके कई राज भी सामने आ रहे हैं। कुछ दिन पहले पवित्रा ने खुलासा किया था कि वो एक समय में दो लड़कों को डेट कर रही थीं। अब पवित्रा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड प्रतीक सहजपाल से ब्रेकअप की दास्तां बताई है।
विज्ञापन

2 of 5
पवित्रा पुनिया - फोटो : Instagram: @pavitrapunia
बिग बॉस का एक अनसीन वीडियो सामने आया है जिसमें पवित्रा पुनिया, जैस्मिन भसीन और शहजाद देओल बैठे हुए हैं। पवित्रा, जैस्मिन का हेड मसाज कर रही हैं। इसी दौरान वो अपने रिलेशनशिप के बारे में बताती हैं कि आखिर क्यों उन्होंने इस रिश्ते को खत्म कर लिया। पवित्रा के मुताबिक वो नहीं चाहती थीं कि उनकी वजह से प्रतीक के करियर में कोई रुकावट आए। उन्होंने ब्रेकअप करना ज्यादा बेहतर समझा।
विज्ञापन

3 of 5
पवित्रा पुनिया - फोटो : instagram/pavitrapunia_
प्रतीक के साथ ब्रेकअप का किस्सा साझा करते हुए पवित्रा कहती हैं कि, ‘तुम अब बच्चे नहीं रहे, तुम्हें अपने करियर पर फोकस करने की जरूरत है। मेरे से छोटे भी हो आप। अब इसको मेरा बड़प्पन समझ लो या फिर समझदारी समझ लो। मेरा आपके साथ रहना आपके करियर के लिए गलत था क्योंकि पजेसिव होकर, मैं किसी चीज को नापसंद करके, आपके काम में रुकावट नहीं पैदा करूंगी।'

4 of 5
पवित्रा पुनिया - फोटो : Instagram: @pavitrapunia
ब्रेकअप के दौरान मीडिया रिपोर्ट्स पर पवित्रा ने कहा कि 'कुछ मीडिया रिपोर्ट्स थी कि मैंने उसे रात में घर से निकाल दिया था, ऐसा कुछ नहीं हुआ था।' पवित्रा कहती हैं कि 'जब मैंने उसे बताया कि मैं उसके साथ नहीं रहना चाहती, चूंकि वो बहुत अग्रेसिव है...उसने दीवार पर पंच मारा, उसके पूरे हाथ में खून फैल गया था।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पवित्रा पुनिया, पारस छाबड़ा - फोटो : instagram: pavitrapunia_/ parasvchhabrra
पवित्रा ने दो लड़कों को एक साथ किया था डेट
पवित्रा पुनिया उस वक्त चर्चा में आईं जब उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड और बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा ने उन्हें ‘स्कैंडलस एक्स’ कहा था। पारस ने खुलासा किया था कि पवित्रा ने उनसे अपने शादीशुदा होने की बात छिपाई थी। बिग बॉस 14 के घर में एक वीडियो क्लिप सामने आया जिसमें पवित्रा कहती हैं कि उन्होंने एक ही समय में दो लोगों को डेट किया था। माना ये जा रहा है कि यहां पवित्रा पारस का जिक्र कर रही थीं।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें