फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: घर से बेघर होने वाली ये हैं पहली कंटेस्टेंट! दर्शक नहीं सीनियर्स लेंगे फैसला

Mon, 12 Oct 2020 09:15 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : Twitter- @BiggBoss14
बिग बॉस 14 को शुरू हुए एक हफ्ते हो चुके हैं इस बीच घर में लड़ाई, ड्रामा सब कुछ देखने को मिल रहा है। रविवार को वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने घर के सभी कंटेस्टेंट को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि सभी 10 कंटेस्टेंट अपना सामान बांध लें। रविवार को कोई भी सदस्य घर से बेघर नहीं हुआ हालांकि जाते जाते सलमान खान एक ट्विस्ट छोड़ गए।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram/colorstv
सलमान खान ने घर से बेघर करने की जिम्मेदारी तीनों सीनियर्स सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान पर छोड़ दिया। तीनों सीनियर्स आपसी सहमति से उस सदस्य को बेघर करने के बारे में विचार करेंगे जिसका परफॉर्मेंस इन दिनों बेहतर नहीं रहा।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान, सारा गुरपाल - फोटो : instagram: colorstv
ट्विटर हैंडल द खबरी के मुताबिक सारा गुरपाल इस हफ्ते घर से बेघर हो सकती हैं हालांकि अभी अंतिम पुष्टि नहीं हुई है। द खबरी ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘सूत्रों के मुताबिक सीनियर्स ने सारा गुरपाल को एलिमिनेट कर दिया है। हालांकि इस खबर के कंफर्म होने का इंतजार है।‘
 

4 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan
वीकेंड का वार के दौरान जब सलमान खान ने सीनियर्स से पूछा कि कौन सा कंटेस्टेंट अभी तक बिग बॉस के घर में फिट होता नहीं दिखा है तो सीनियर्स ने सारा का नाम लिया। सलमान खान ने भी सीनियर्स की राय पर सहमति जताई थी। हालांकि अब यह तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा कि घर का कौन सा सदस्य बेघर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा गुरपाल - फोटो : instagram/saragurpals
कौन हैं सारा गुरपाल
सारा गुरपाल पंजाब की गायिका और अभिनेत्री हैं। हालांकि पहले हफ्ते सारा घर में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। पिछले सीजन में पंजाब से शहनाज गिल और हिमांशी खुराना ने हिस्सा लिया था। बिग बॉस के बाद दोनों की लोकप्रियता में काफी बढ़ोत्तरी हुई। शो में शहनाज और हिमांशी का सफर काफी लंबा था।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें