फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' के घर में सबसे ज्यादा फीस ले रहे अली गोनी लेकिन राखी सावंत हैं सबसे अमीर, जानिए कैसे?

Sat, 20 Feb 2021 06:02 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अली गोनी और राखी सावंत - फोटो : Instagram
कलर्स टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' का फिनाले करीब आ रहा है और अब घर में पांच कंटेस्टेंट्स ही बचे हैं। जो कि रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, अली गोनी, निक्की तंबोली और राखी सावंत हैं। सभी लोग अच्छा खेल रहे हैं और दर्शकों का भी इन्हें काफी समर्थन मिल रहा है। लेकिन क्या आपको ये पता है कि इन पाचों में से सबसे ज्यादा अली गोनी लेते हैं लेकिन सबसे अमीर कंटेस्टेंट राखी सावंत हैं। अब ऐसा कैसे है ये हम आपको बताने जा रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
राहुल वैद्य, रुबीना दिलैक और अली गोनी - फोटो : Instagram
बिग बॉस के इन पांच कंटेस्टेंट में से सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कंटेस्टेंट अली गोनी हैं। वह प्रति सप्ताह 14 लाख रुपये लेते हैं। तो वहीं दूसरे नंबर पर रुबीना दिलैक हैं, जो कि प्रति सप्ताह 5 लाख रुपये लेती हैं। इसके बाद राहुल वैद्य की बात करें तो वह प्रति सप्ताह 1 लाख रुपये फीस लेते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
निक्की तंबोली और राखी सावंत - फोटो : Twitter
कंटेस्टेंट निक्की तंबोली 1.2 लाख रुपये प्रति सप्ताह फीस लेती हैं। तो वहीं राखी सावंत ढाई लाख रुपये फीस लेती हैं। देखा जाये तो फीस लेने के मामले में सबसे आगे अली गोनी हैं, लेकिन इन कंटेस्टेंस में सबसे अमीर एक ऐसी कंटेस्टेंट हैं, जो घर में बतौर चैलेंजर आईं थीं। जी हां, हम बात कर रहे हैं राखी सावंत की। राखी सावंत घर में सबसे अमीर कंटेस्टेंट में से एक हैं।
 

4 of 5
राखी सावंत - फोटो : Insatagram- @rakhisawant2511
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राखी सावंत के पास 37 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनके पास मुंबई में दो फ्लैट और एक बंगला है। जिसकी कीमत 11 करोड़ रुपये है। राखी के पास फोर्ड एंडीवर कार भी है, जिसकी कीमत 21.6 लाख रुपये है। इसके अलावा राखी सावंत स्टेज परफॉर्मेंस से सबसे ज्यादा कमाई करती हैं। वह भोजपुरी फिल्मों में आइटम नंबर भी करती हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rakhi sawant - फोटो : Twitter - @ColorsTV
तो वहीं हाल ही में कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कंटेस्टेंट के कुछ वीडियो शेयर किए थे। जिसमें सभी की जर्नी को दिखाया गया। इस वीडियो में राखी सावंत को ओरिजिनिल एंटरटेनमेंट क्वीन कहा गया। जिसे सुनकर राखी सावंत भावुक हो गई और वो रोने लगीं। फिलहाल, सभी दर्शकों को अब बिग बॉस के फिनाले का बेसब्री से इंतजार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें