फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी सावंत ने मांग में भरा अभिनव के नाम का सिंदूर, रुबीना ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Thu, 14 Jan 2021 03:44 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, राखी सावंत - फोटो : Instagram
बिग बॉस के घर में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिए राखी सावंत की एंट्री हुई। राखी ने अपने अंदाज में यहां आते ही दर्शकों का दिल जीत लिया। राखी सावंत आए दिन हर एपिसोड में कुछ ना कुछ ऐसी हरकत करती ही रहती हैं जिससे लोग हंस हंसकर पागल हो जाते हैं। इन दिनों राखी पड़ गई हैं अभिनव के प्यार में, उन्होंने अभिनव के नाम का सिंदूर भी अपनी मांग में भर लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत - फोटो : Instagram: @colorstv
राखी सावंत को बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कहा जाता है। अपने इसी नाम के हिसाब से राखी खुद ड्रामेबाज भी हैं। इन दिनों राखी का ड्रामा बिग बॉस में देखने को मिल रहा है। हाल ही में राखी सावंत को बिग बॉस कंटेस्टेंट अभिनव शुक्ला से प्यार हो गया है। अब राखी घर में पूरे समय अभिनव के नाम की माला जपती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अभिनव के नाम का सिंदूर भी अपनी मांग में भरा, जिसे देख रुबीना ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

3 of 5
अभिनव शुक्ला, राखी सावंत - फोटो : Instagram
कलर्स टीवी के सोशल मीडिया पेज पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया गया है। इस वीडियो में राखी सावंत अभिनव शुक्ला के नाम का सिंदूर मांग में भरती हैं। साथ ही वो अभिनव को 'आई लव यू' भी कहती हैं। वहीं राखी हर समय अभिनव के पीछे- पीछे घूमती हुई नजर आती हैं। अभिनव वर्कआउट कर रहे होते हैं राखी वहां भी पहुंच जाती हैं और उनकी बॉडी की तारीफ करती हैं।

4 of 5
राखी सावंत - फोटो : Instagram: @rakhisawant2511
राखी इस दौरान एक गाने पर डांस करती हुई भी नजर आती हैं। जब अभिनव राखी के पास से उठकर जानेलगते हैं तो वो उन्हें रोकने के लिए उनका पैर तक पकड़ लेती हैं और उन्हें जाने से मना करती हैं। ये सबकुछ अभिनव की पत्नी रुबीना भी देख रही होती हैं। अभिनव बेडरूम के पास जाकर रुबीना से बात करते हैं। तभी राखी पीछे से आती हैं और कहती हैं, 'एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो अभिनव बाबू।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram
इस पर अभिनव भी राखी को मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहते हैं, 'डेढ़ रुपए।' इसके बाद राखी काफी तेजी से हंसती हुईं नजर आती हैं। इस पूरे वाकये के दौरान रुबीना दिलाइक के हाव-भाव देखने लायक रहते हैं। राखी हरकतों को रुबीना मुस्कराते हुए देखती हैं। लेकिन एक पत्नी के जलन भरे भाव भी उनके चेहरे पर साफ दिखाई देते हैं।

पढ़ें: ये हैं भोजपुरी हीरो खेसारी लाल यादव की खूबसूरत पत्नी चंदा, पति के स्टारडम के बाद भी रहती हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें