फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रोलर्स से परेशान होकर दिशा परमार ने ट्विटर को कहा अलविदा, लिखा- मेंटल हेल्थ के लिए जरूरी

Thu, 14 Jan 2021 01:55 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिशा परमार - फोटो : इंस्टाग्राम
टेलीविजन जगत का सबसे चर्चित शो बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट राहुल वैद्य ने नेशनल टेलिविज़न पर अपनी खास दोस्त और अभिनेत्री दिशा परमार को शादी के लिए प्रपोज किया। तभी से दिशा परमार भी लाइम लाइट में आ गई हैं। लेकिन अचानक दिशा ने ऐसा कदम उठा लिया है कि उनके फैंस के होश ही उड़ गए हैं। दरअसल, दिशा परमार ने ट्विटर को अलविदा कह दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
दिशा परमार, राहुल वैद्य - फोटो : Instagram: @dishaparmar
दिशा ने इशारों-इशारों में बताया कि ट्विटर पर लगातार मिलते कमेंट्स से उनकी मेंटल हेल्थ पर काफी असर पड़ रहा है। मालूम हो कि लाइमलाइट में आने के बाद से दिशा परमार के फॉलोअर्स की संख्या काफी बढ़ गई है। वहीं, उन्हें ट्रोल करने वालों की लिस्ट में भी इजाफा हुआ है। अब ऐसा लग रहा है कि दिशा परमार ट्रोलर्स से कुछ ज्यादा ही परेशान हो चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दिशा परमार और राहुल वैद्य - फोटो : AMAR UJALA
दिशा परमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडलपर लिखा है, 'बीच में ट्विटर से थोड़ी दूरी बनाना मेंटल हेल्थ के लिए जरूरी है। नहीं तो लोग टॉक्सिक हो जाते हैं।' इस ट्वीट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो इन दिनों ट्रोलर्स से परेशान है। 

4 of 5
disha parmar - फोटो : instagram
बता दें कि दिशा परमार छोटे पर्दे की फेमस अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया है। दिशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। इसके बाद उन्होंने धारावाहिकों में भी हाथ आजमाया। दिशा परमार ने 17 साल की उम्र में टीवी शो 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा' से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया था।

इस धारावाहिक में दिशा ने पंखुड़ी का किरदार निभाया था। जिसमें उन्हें खूब पसंद किया गया था। इस शो में दिशा के साथ अभिनेता नकुल मेहता नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को इस धारावाहिक में खूब पसंद किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
disha parmar - फोटो : instagram
इसके बाद दिशा साल 2017 में धारावाहिक 'वो अपना सा' में नजर आई थीं। धरावाहिक में दिशा सुदीप साहिर के साथ नजर आई थीं। बता दें कि राहुल और दिशा के बारे में तो दोनों एक दूसरे को पिछले करीब दो सालों से जानते हैं।

दोनों की मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। देखते ही देखते दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। तभी से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं साल 2019 में दिशा राहुल के एक एलबम 'याद तेरी' में भी नजर आ चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें