फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: नॉमिनेशन में सीनियर्स ने पलटा गेम, यह सदस्य हुआ बेघर

Tue, 13 Oct 2020 06:40 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : कलर्स
टेलीविजन के चर्चित रियलटी शो बिग बॉस 14 में अब रोमांचक मुकाबला शुरू हो चुका है। बिग बॉस 14 अब तक के बाकि सीजन से काफी अलग है। इस बार घर के अंदर तीन पुराने कंटेस्टेंट को सीनियर बनाकर लाया गया है, जो घर के फ्रेशर कंटेस्टेंट पर अपना हुकुम चला रहे हैं। इस बीच घर से एक सदस्य की विदाई भी हो गई। 
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram: colorstv
दरअसल बिग बॉस 14 के हालिया एपिसोड में घर के अंदर नॉमिनेशन प्रक्रिया हुई। इस दौरान सभी फ्रेशर्स कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे को वजह बताते हुए नॉमेनिट किया। हालांकि ज्यादातर वोट निशांत और खिलाफ हुए। लेकिन उस समय सभी फ्रेशर्स कंटेस्टेंट्स हैरान रह गए जब बिग बॉस ने सीनियर्स कंटेस्टेंट्स को खास पावर दी।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान, सारा गुरपाल - फोटो : instagram: colorstv
नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिग बॉस ने सीनियर्स कंटेस्टेंट्स यानी सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान को सबसे ज्यादा नॉमिनेशन वोट पाने वाले सदस्यों में से किसी एक को बिग बॉस के घर से बेघर करने की पावर दी। सिद्धार्थ ने घर से बाहर करने के लिए सारा का नाम लिया, जबकि हिना और गौहर निशांत के नाम पर सहमत दिखे। हालांकि जब बाद में बिग बॉस ने तीनों का फैसला पूछा तो सभी ने सारा का नाम लिया। जिसके चलते सारा गुरपाल बिग बॉस के घर से बाहर हो गईं। 

4 of 5
निक्की तंबोली - फोटो : instagram: colorstv
 बता दें कि रियलिटी शो बिग बॉस 14 शुरू होते ही चर्चा में बना हुआ है। शो के सभी कंटेस्टेंट अपनी रणनीति और खेल की वजह से सुर्खियों में हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर निक्की तंबोली के खेल को लेकर कई सोशल मीडिया यूजर्स और बिग बॉस से दर्शकों ने नाराजगी जाहिर की है। साथ ही बिग बॉस शो की आलोचना भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निक्की तंबोली - फोटो : instagram: colorstv
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने निक्की तंबोली और बिग बॉस के शो की आलोचना की है। Misha garg नाम की एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्विटर पर लिखा, 'यह ठीक नहीं है कि सीनियर्स शो का हिस्सा हैं। वह ठीक से नहीं जानते कि हर कोई क्या कर रहा है। और टीवी पर क्या दिखा रहे हैं बिग बॉस वाले। इसलिए यह बहुत बड़ी पावर है उसके लिए'। sabanew नाम की यूजर ने बिग बॉस के प्रोमो पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर लिखा, 'आप पूरी तरह से गलत हैं। अगर यह इस साल से ऐसा नहीं होता है, तो शो को दिसंबर से पहले बंद कर दिया जाएगा और टीआरपी आना बंद हो जाएंगी'।

तलाक के बाद टूट चुकी अर्चना पूरन सिंह को मिला था परमीत सेठी का सहारा, रात के 11 बजे पहुंच गए थे शादी करने


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें