फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: राखी सावंत का वीडियो देख हंसते हंसते हो जाएंगे लोट-पोट, भगवान को लिखा ईमेल, बोलीं- ‘फिनाले में..’

Mon, 15 Feb 2021 03:26 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत - फोटो : instagram/colorstv
बिग बॉस 14 में अभी तक राखी सावंत सबसे ज्यादा एंटरटेन करने वालीं कंटेस्टेंट हैं। जब से राखी सावंत चैलेंजर्स के रूप में घर में आई हैं शो में एक नई जान आ गई है। फिनाले में पहुंचने वाली वह अकेली चैलेंजर्स हैं। सामने आए एक प्रोमो में राखी एक बार फिर से सबको हंसाती हुई दिखेंगी।
विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत - फोटो : instagram/colorstv
कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में राखी गार्डन एरिया में बैठी हुई हैं और भगवान से बातें करती हैं। वह कहती हैं, 'हे परमेश्वर, स्टेज तक पहुंचा दो, सेकेंड रनर अप बना दो, फिर जीते चाहे कोई भी। आप सोच रहे होगे राखी का लालच बढ़ रहा है हर दिन।'
विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत - फोटो : instagram/colorstv
'आप मेरी जगह होते तो क्या करते प्रभु? क्या आप चुपचाप दरवाजा खुलते ही बैग लेकर निकल लेते क्या? नहीं ना? रणभूमि में हैं। रनर अप तक पहुंचा दो ना प्रभु। पांच लोग हैं। एक विनर, एक रनर अप। ठीक है ना प्रभु। नहीं हो सकता क्या?'

4 of 5
राखी सावंत - फोटो : instagram/colorstv
इसके बाद राखी कम्प्यूटर पर ईमल लिखने की तरह टाइप करती हैं। वह कहती हैं कि 'हे प्रभु कृपया करके मदद करें। फिनाले में पहुंचाएं और मेरे लिए कोशिश करें कि रनर अप तक पहुंच जाऊं। आपको धन्यवाद। आपने मेरी इतनी मदद की। देश की जनता ने मुझे इतना सपोर्ट किया। मुझे उम्मीद है कि आपको मेरा ईमेल मिल चुका है। मैंने आपको ईमेल कर दिया है आप मेरा ईमेल पढ़ लें।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी सावंत - फोटो : instagram/colorstv
एक अन्य प्रोमो में राखी सावंत और अली गोनी साथ में भिड़ते दिखेंगे। सोमवार को प्रसारित एपिसोड में कई आरजे आने वाले हैं जो कंटेस्टेंट से सवाल पूछेंगे। अली गोनी से पूछा जाता है कि 'अगर फिनाले में जैस्मिन होती तो इनमें से कौन एक नहीं होता?' जवाब में अली, राखी का नाम लेते हैं। यह सुनकर राखी भी कहती हैं कि 'तुझे मैं बिल्कुल फिनाले में नहीं देखना चाहती। तुम लायक नहीं हो।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें