छोटे पर्दे के चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 14 शुरू हो गया है। शो की शुरुआत में राहुल वैद्य, एजाज खान, निक्की तंबोली, जैस्मीन भसीन, अभिनव कोहली, शहजाद देओल, पवित्र पुनिया रुबीना दिलैक, निशांत सिंह मलकानी, जान कुमार सानू और सारा गुरपाल ने हिस्सा लिया हैं। वहीं शो के पहले ही दिन बिग बॉस के घर में झगड़ा शुरू हो गया है।