फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: सलमान खान ने पंडित से पूछा अपनी शादी को लेकर सवाल, मिला ये जवाब

Sun, 04 Oct 2020 08:41 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram: colorstv
सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस के 14वें सीजन का आगाज हो चुका है। शनिवार को ढेर सारी मस्ती-मजाक के साथ सलमान खान ने बिग बॉस 14 में सभी कंटेस्टेंट का स्वागत किया। इस दौरान मेहमान को तौर पर एक पंडित को भी बुलाया गया था, जो शो के सभी कंटेस्टेंट के भविष्य के बारे में बता रहे थे। पंडित ने शो में सलमान खान का भी भविष्य बताया। 
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv
बिग बॉस के शो में अक्सर सलमान खान की शादी की चर्चा सुनने को मिलती है। इस बार भी ऐसे ही कुछ हुआ। दरअसल, शो में आए पंडित ने सलमान खान की शादी के बारे में बताया। सलमान खान ने पंडित से पूछा कि उनकी शादी कब होगी। दबंग खान ने कहा, 'पंडित जी आपने कहा था कि कई साल पहले मेरी शादी हो जाएगी, लेकिन कुछ हुआ नहीं ?'
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv
सलमान खान के इस सवाल पर पंडित ने तुरंत जबाव देते हुए कहा, 'आपकी ग्रहों की दिशा अभी सही नही है। शादी का जो योग बन रहा था वह भी भंग हो गया है'। इस पर सलमान खान ने जब पूछा कि यह योग अब कब बनेगा, तब पंडित जी ने कहा कि निकट भविष्य में कुछ संभव नहीं है। पंडित की यह बात सुनकर सलमान खान तेज-तेज से हंसने लगे।

4 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv
गौरतलब है कि सलमान खान की शादी का उनके फैंस और चाहने बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि उनका कई अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ चुका है, लेकिन सलमान खान ने कभी भी किसी के साथ अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा नहीं की थी। वहीं बात करें बिग बॉस की तो इस बार सीजन 14 का हिस्सा राहुल वैद्य, एजाज खान, निक्की तंबोली, जैस्मीन भसीन, अभिनव कोहली, शहजाद देओल, पवित्र पुनिया रुबीना दिलैक, निशांत सिंह मलकानी, जान कुमार सानू और सारा गुरपाल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : ट्विटर
वहीं इस बार बिग बॉस 14 का भी घर अन्य सीजन की तरह अलग है। इस बार घर में स्पा, थियेटर और मॉल भी हैं। हालांकि इसका फायदा उठाने के लिए कंटेस्टेंट्स को मेहनत करनी होगा और टास्क जीतने होंगे। बीते तो बिग बॉस 14 के घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। जिसे खूब पसंद किया गया था। 

पढ़ें: Bigg Boss 14: जान ने अपने बूते बनाया अपना नाम, ‘अमर उजाला’ से खास मुलाकात में किए दिलचस्प खुलासे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें