टीवी का सबसे बड़ा रिएलिटी शो कहलाने वाला बिग बॉस अपने 14वें सीजन के आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। 'बिग बॉस 14' का ग्रैंड फिनाले होने में सिर्फ कुछ ही समय बाकी है। वहीं फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि इस सीजन में किस हस्ती को बिग बॉस की ट्रॉफी मिलेगी। वैसे तो यह शो कलर्स चैनल पर प्रसारित होता है, लेकिन अगर किसी भी वजह से आप टीवी पर नहीं देख पा रहे हैं तो पेरशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको बताएंगे कि कैसे आप आसानी से देश के किसी भी कोने में बैठकर ये शो अपने फोन पर देख सकते हैं।