फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: निक्की और जान की 'प्रेम कहानी' के बीच आए राहुल वैद्य ! इस वजह से शुरू हुआ झगड़ा

Tue, 27 Oct 2020 09:16 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram: colorstv
रियलिटी शो बिग बॉस 14 में हर एक दिन नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं। बीते दिनों इस शो में जान कुमार सानू और निक्की तंबोली की गहरी दोस्ती और थोड़ी प्रेम कहानी देखने को मिली थी। जान ने शो में खुलकर इस बात की स्वीकार किया है कि वह निक्की तंबोली को दोस्त से ज्यादा मानते हैं, लेकिन अब जान कुमार की प्रेम कहानी बुरे दौर से गुजर रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
जान कुमार सानू, निक्की तंबोली - फोटो : instagram: colorstv
जान की प्रेम कहानी को बुरे दौर में ले जाने वाले कोई और नहीं बल्कि राहुल वैद्य हैं। दरअसल बीते कुछ दिनों से निक्की तंबोली जान कुमार से कम और राहुल वैद्य से ज्यादा बात कर रही हैं, जोकि जान को बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा है। इस बीच कलर्स टीवी चैनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया जिसमें जान राहुल वैद्य से झगड़ा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
राहुल वैद्य - फोटो : instagram/rahulvaidyarkv
वीडियो प्रोमो में दिखाया गया है कि निक्की तंबोली जान को गले लगा रही होती हैं तभी राहुल उन्हें देखकर बोलते हैं कि कुमार सानू जी के बेटे को यह सब शोभा नहीं देता है। इसके बाद जान राहुल की यह बात सुनकर भड़क जाते हैं और उनसे झगड़ा करने लगते हैं। इतना ही नहीं जान राहुल को भला-बुरा बोलते हुए धक्का भी दे देते हैं। 
 

4 of 5
राहुल वैद्य - फोटो : instagram: colorstv
वीडियो में आगे दिखाया गया है कि जान इसके बाद राहुल से बात करने पर निक्की तंबोली पर गुस्सा करने लगते हैं। इस पर निक्की जान को बोलती हैं कि मैं तो तुमको जानती भी नहीं थी। जान निक्की से कहते हैं कि आप एक इंसान के साथ रहो दो के साथ नहीं। इस पर निक्की कहती हैं कि मैं आपको कहां पकड़ रही हूं। वहीं राहुल जान के व्यवहार को देखकर बोलते है कि पहले लड़का बन लड़की बनना छोड़ दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नैना सिंह - फोटो : Instagram: @nonaberrry
वीडियो के प्रोमो के आखिरी में दिखाया गया है कि राहुल की यह बात सुनकर नैना सिंह और जैस्मीन भसीन भड़क जाती हैं। नैना कहती हैं कि आपको क्या लगता है लड़कियां कमजोर होती हैं। फिर वह राहुत को कहती हैं कि तुम खुद पहले लड़की बन जाओ क्या पता थोड़ा सा अच्छे से खेल लो। सोशल मीडिया पर बिग बॉस 14 से जुड़ा यह वीडियो प्रोमो वायरल हो रहा है।  

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की बहनों के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, जानिए क्या है पूरा मामला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें