बिग बॉस 14 में इस हफ्ते रुबीना दिलैक, निक्की तंबोली, कविता कौशिक, एजाज खान, जैस्मिन भसीन और जान कुमार सानू नॉमिनेटेड हुए थे। ट्विटर हैंडल द खबरी के मुताबिक वीकेंड का वार एपिसोड में जान कुमार सानू घर से बेघर हो गए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
जान कुमार सानू
- फोटो : instagram: colorstv
ट्विट हैंडल द खबरी बिग बॉस के घर से जुड़ी तमाम जानकारियां साझा करता रहता है। द खबरी ने लिखा 'आखिरकार जान कुमार सानू घर बेघर हो गए हैं।' हालांकि यह 22 नवंबर को प्रसारित एपिसोड में कंफर्म हो सकेगा कि इस हफ्ते किस कंटेस्टेंट को सबसे कम वोट मिले।
विज्ञापन
3 of 5
निक्की तंबोली,जान कुमार सानू
- फोटो : instagram: colorstv
जान कुमार सानू घर में एजाज खान और अली गोनी से अच्छी बॉन्डिंग रखते थे। बिग बॉस की यात्रा में निक्की तंबोली के साथ भी उनकी दोस्ती दिखी हालांकि कई बार दोनों झगड़ते हुए भी दिखे। जान कई मौकों पर निक्की तंबोली से कह चुके हैं कि वे उन्हें पसंद करते हैं हालांकि निक्की ने साफ कर दिया कि वे केवल अच्छे दोस्त हैं।
4 of 5
जान सानू, कुमार सानू
- फोटो : Instagram/Facebook
बिग बॉस के घर में जान कुमार सानू उस वक्त चर्चा में आए जब राहुल वैद्य ने शो में नेपोटिज्म का मुद्दा उठाया और उन्हें नॉमिनेट कर दिया। राहुल ने कहा कि उन्हें केवल अपने पिता की वजह से बिग बॉस में मौका मिला। राहुल के नेपोटिज्म का मुद्दा उठाने पर सलमान खान ने उनकी जमकर क्लास भी लगाई थी। सलमान खान ने राहुल वैद्य से कहा कि ‘अगर आपके माता पिता आपके लिए कुछ करते हैं तो क्या वह नेपोटिज्म कहलाएगा? इस इंडस्ट्री में क्या यह संभव है कि किसी के बच्चे को किसी पर थोपा जा सके? इंडस्ट्री ऐसे नहीं चलती है।‘
सलमान खान ने जान कुमार सानू का पक्ष लेते हुए अभिनेता संजय दत्त, सनी देओल और ऋषि कपूर का नाम लिया। सलमान खान ने कहा कि ‘इन अभिनेताओं के पिता ने जरूर उन्हें लॉन्च किया लेकिन उसके बाद उन्होंने अपने दम पर पहचान बनाई। इसमें क्या गलत है?’ सलमान खान ने अजय देवगन के बारे में कहा कि ‘उनके पिता एक्शन डायरेक्टर थे जो कि बाद में निर्देशक बने। आज अजय देवगन एक बड़े स्टार हैं तो अपने अभिनय क्षमता के दम पर वो वहां पहुंचे।‘ यहां सलमान ने कई ऐसे अभिनेताओं का नाम भी लिया जो इंडस्ट्री से नहीं हैं लेकिन पहचान बनाने में कामयाब रहे।