चार महीने से छोटे पर्दे पर गॉसिप, गड़बड़झाले और गरमागरम बहसों का सबब रहा रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 14वें सीजन का फिनाले रविवार की शाम मुंबई में होने जा रहा है। इस फिनाले की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसे शानदार और जानदार बनाने के लिए शो के होस्ट सलमान खान ने तो काफी रिहर्सल की ही है, इस फिनाले में चार चांद लगाने के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कुछ बेहद नामचीन सितारे भी खास मेहमान के तौर पर मौजूद रहेंगे।