फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: जैस्मिन भसीन का निजी जिंदगी को लेकर खुलासा, इस वजह से की थी आत्महत्या की कोशिश

Tue, 01 Dec 2020 01:49 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जैस्मिन भसीन - फोटो : कलर्स टीवी

बिग बॉस 14 के सोमवार प्रसारित एपिसोड में कंटेस्टेंट की निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे हुए। शो में बिग बॉस ने टास्क दिया कि इम्यूनिटी स्टोन जीतने के लिए उन्हें अपने डार्क सीक्रेट्स को साझा करने होंगे। अगर वह यह टास्क जीत जाते हैं तो वे नॉमिनेशन से सुरक्षित हो जाएंगे और फाइनलिस्ट बन जाएंगे। इसके बाद कंटेस्टेंट ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे किए।

विज्ञापन

2 of 5
अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक - फोटो : instagram: colorstv

रुबीना ने खुलासा किया कि वह तलाक लेने वाली थीं और उन्होंने खुद को नवंबर तक का समय दिया था। हालांकि बाद में कविता और राहुल ने रुबीना के इस खुलासे का मजाक उड़ाया। उनका कहना था कि कोई अपनी शादी को बचाने के लिए बिग बॉस जैसे शो में क्यों हिस्सा लेगा। कविता का कहना था कि एक कपल के रूप में उसने विश्वास खो दिया है। जब रुबीना नेशनल टेलीविजन पर यह बताती हैं तब अभिनव शुक्ला भावुक हो जाते हैं।

विज्ञापन

3 of 5
एजाज खान - फोटो : instagram/eijazkhan

इसके बाद एजाज खान ने खुलासा किया कि बचपन में उनका शोषण हुआ था। एजाज कहते हैं कि 'मुझे टच से इसलिए समस्या है क्योंकि बचपन में मेरे साथ शोषण हुआ था। ये बात मैं भूल चुका था लेकिन पांच साल पहले गुस्से को लेकर की गई थेरेपी में ये बात सामने आई। मैं शर्मिंदा नहीं हूं क्योंकि वह मेरी गलती नहीं थी।'

4 of 5
जैस्मिन भसीन - फोटो : कलर्स टीवी

जैस्मिन भसीन ने भी अपनी जिंदगी से जुड़े रहस्य बताए। उन्होंने बताया कि जब ऑडिशन में उनका चुनाव नहीं हो रहा था तो वह हिम्मत हार गई थीं। जैस्मिन कहती हैं कि 'मैं जिन भी ऑडिशंस पे गई, बार बार रिजेक्ट होती थी हमेशा। मैं हार मान गई थी कि शायद मैं कुछ कर ही नहीं सकती। मैं इस लायक ही नहीं हूं। मैंने कुछ दवाइयों का ओवरडोज लेकर खुदकुशी की कोशिश की थी लेकिन मुझे एहसास हुआ कि मेरी जिंदगी बहुत महत्वपूर्ण है और मुझे हार नहीं माननी चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एजाज खान - फोटो : कलर्स टीवी

कविता कौशिक ने बताया कि उनके गणित ट्यूटर ने उनसे छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी और जब वह खुद को बचाने के लिए रोईं, तो टीचर ने उनसे कहा कि कोई भी उनकी बातों को सच नहीं मानेगा क्योंकि वह एक बच्ची थीं।

सभी की बातें सुनने के बाद एजाज खान को विजेता चुना गया। वह इम्यूनिटी टास्क जीतने में कामयाब रहे। इसके साथ ही अन्य कंटेस्टेंट एविक्शन के लिए नॉमिनेट हो गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें