सारा गुरपाल
- फोटो : instagram: @saragurpals
आपका पूरा परिवार ही इस शो को पसंद करता है। उन्हें जब पता चला कि उनकी बेटी इस शो का हिस्सा बनने जा रही है तो उनकी प्रतिक्रिया कैसी रही?
मुझे तो याद भी नहीं है कि मैंने उन्हें बताया कब था! काफी समय पहले मुझे 'बिग बॉस' का ऑफर मिला था और जब मैंने उन्हें इस ऑफर के बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि बेटी, तू बनी ही इसी के लिए है। तो तू जा। दरअसल, वह बहुत ही अच्छे हैं। पता नहीं मैंने कौन से पुण्य किए होंगे जब मुझे इस तरह का परिवार मिला। उन्होंने यह खबर सुनते ही तुरंत कहा कि कोई दिक्कत नहीं है। तू जा। उनका सिर्फ इतना ही कहना है कि बड़ों की इज्जत करो, सही को सही बोलो, गलत को गलत बोलो। अगर कोई गलत है तो उसके साथ में तुम गलत मत बनो। जानबूझकर किसी का दिल मत दुखाओ।