फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: शहजाद बोले, 'दिलजीत दोसांज को देख मैंने समझा कि सिर पर पगड़ी बांध मुझे भी बनना है स्टार'

Sat, 03 Oct 2020 11:42 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 8
शहजाद देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक समय था जब फिल्मों में धर्मेंद्र ने और फिर उनके बाद उनके बेटे सनी देओल ने धूम मचा रखी थी। अब उनके ही गांव का एक कलाकार शहजाद देओल भी मनोरंजन की दुनिया में कदम रख चुका है। फिलहाल शहजाद टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन का हिस्सा हैं। उनकी प्रेरणा तो वारिस आहलूवालिया और दिलजीत दोसांज हैं लेकिन बचपन से ही वह प्रशंसक सनी देओल के ही रहे हैं। उन्हें उनका ढाई किलो का हाथ और मारधाड़ वाली पिक्चरें बहुत पसंद आती थीं। बिग बॉस के घर में प्रवेश करने से पहले अमर उजाला ने शहजाद से उनकी जिंदगी से जुड़ी ढेर सारी बातचीत की।
विज्ञापन

2 of 8
शहजाद देओल - फोटो : instagram: @shehzaddeol
सबसे पहले आप बताइए कि आपका देओल खानदान से क्या ताल्लुक है?
पंजाबियों में जो एक ही जैसे उपनाम वाले लोग होते हैं, वह एक ही गांव के रहने वाले होते हैं। जैसे मेरा उपनाम देओल है इसलिए मैं साहनेवाल पिंड से हूं। हालांकि, मैं वहां पला बढ़ा नहीं हूं। मेरे दादा परदादा वहां कभी रहे होंगे और बाद में वह भी वहां से निकल कर बाहर चले गए। लेकिन, आप अगर हमारी जड़ें पूछेंगे तो अभी भी वह उसी पिंड की हैं। तो एक तरह से हम अपने पिंड में पड़ोसी हो सकते हैं। मेरा उनसे कोई खून का रिश्ता नहीं है। हम दोनों का सिर्फ गांव एक है।
विज्ञापन

3 of 8
शहजाद देओल - फोटो : instagram: @shehzaddeol
अब आप 'बिग बॉस' का हिस्सा बनने जा रहे हैं। क्या आपने इससे पहले कभी 'बिग बॉस' का कोई सीजन देखा है?
मैंने बिग बॉस के चार से पांच सीजन देखे हैं और वह भी अच्छे से देखे हैं। पिछला सीजन मैंने अच्छे से देखा है। उससे पिछले दो सीजन मैंने नहीं देखे  गौतम गुलाटी वाला सीजन, गौहर खान वाला सीजन, विकास गुप्ता और हिना खान वाला सीजन। ये सब मैंने बहुत अच्छे से दिन और रात देखे हैं।

4 of 8
शहजाद देओल - फोटो : instagram: @shehzaddeol
'बिग बॉस' को देखते-देखते 'बिग बॉस' ने आपको कैसे देख लिया और आप यहां 'बिग बॉस' में आ गए?
इसकी कहानी आज से दो साल पहले शुरू होती है। एक दिन में जिम में वर्कआउट कर रहा था। मेरे साथ ही एक और इंसान थे जो जिम में वर्कआउट करते थे। उन्होंने मुझे एक शो ऑफर किया जिसका नाम था 'टॉप मॉडल इंडिया'। यह मेरा पहला रियलिटी शो था। कलर्स का ही शो था। मैं उसमें दूसरे स्थान पर आया। मैं वारिस आहलूवालिया से बहुत प्रभावित रहा हूं। मैं सोचता था कि मॉडलिंग की दुनिया में एक सरदार ने पगड़ी पहन कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इतना बड़ा नाम कर लिया। फिर दूसरे शोज भी मैंने इसी गेटअप में किए। 'एस ऑफ स्पेस' भी मैंने किया। उसकी चुनौतियां बिग बॉस से 10 गुना बड़ी थीं।
विज्ञापन

5 of 8
शहजाद देओल - फोटो : instagram: @shehzaddeol
अनुभव तो आपको पहले ही मिल चुका है। तो फिर आपने क्या अलग से तैयारियां की हैं?
मेरी तैयारी सिर्फ इतनी है कि मुझे कम से कम जरूरतों में ज्यादा से ज्यादा दिन गुजारने की कोशिश करनी है। और खुद को व्यस्त रखते हुए लोगों का मनोरंजन करते रहना है। इसके अलावा कुछ ज्यादा रणनीति बना लूंगा तो दो से चार दिन के बाद ही बाहर आ जाएगी और मैं भी बाहर आ जाऊंगा।
विज्ञापन

6 of 8
शहजाद देओल - फोटो : instagram: @shehzaddeol
इस शो के होस्ट सलमान खान से क्या आपकी पहले भी मुलाकात हुई है?
उनसे मिलने के लिए तो मैं बहुत बेताब हूं। वैसे मैं उनसे एक बार मिल चुका हूं। आज से पांच साल पहले की बात है। उस समय सलमान बिग बॉस की ही शूटिंग लोनावला में कर रहे थे। तब मैं इस इंडस्ट्री का हिस्सा भी नहीं था और मुझे पता भी नहीं था कि मैं आगे चलकर इस इंडस्ट्री में काम भी करूंगा। जब मेरा एक जानने वाला मुझे वहां लेकर गया। वहां मिलने वालों की काफी भीड़ लगी हुई थी। जो मेरे साथ गए थे, सलमान खान के साथ खुद उन्हें फोटो लेनी थी। तो मैंने भी मौके का फायदा उठा लिया और मैंने भी एक फोटो सलमान खान के साथ निकाल ली।
विज्ञापन

7 of 8
शहजाद देओल - फोटो : instagram: @shehzaddeol
इस शो को करने से पहले क्या आपने अपने घरवालों का आशीर्वाद लिया?
जी, उनके आशीर्वाद के बिना तो पत्ता भी नहीं हिल सकता। उनका आशीर्वाद मेरे साथ है। बहुत बड़ा मेरा परिवार है नहीं। घर में सिर्फ मेरी माता और मेरे पिता हैं। मैं उनका इकलौता बच्चा हूं। घर में एक कुत्ता है जिसका नाम बुलेट है। मेरी मां मुझसे ज्यादा तो वह मेरे कुत्ते बुलेट को प्यार करती हैं। मेरे पिता एक रियल एस्टेट कंसल्टेंसी के अंदर काम करते हैं और मेरी मां गृहिणी हैं।
विज्ञापन

8 of 8
शहजाद देओल - फोटो : instagram: @shehzaddeol
कला से आपके परिवार का कोई लेना-देना नहीं है तो फिर आप एक कलाकार कैसे बने?
इंग्लैंड से एक फ्लाइट में आते समय मैंने पंजाबी पिक्चर देखी। इसका मुझे चस्का लग गया। फिर मैंने अकेले फिल्में देखनी शुरू कीं। उस समय उस थिएटर में फिल्म लगी थी 'मेल करा दे रब्बा'। फिल्म के खत्म होने के पांच मिनट पहले ही उस फिल्म में दिलजीत दोसांज की एंट्री होती है। मैंने पहली बार किसी सरदार को सिर पर पगड़ी बांधकर फिल्मों में काम करते हुए देखा। मैं बड़ा खुश हुआ। इससे पहले जसपाल भट्टी और दलेर मेहंदी भी पर्दे पर आ चुके थे लेकिन वह उस तरह से स्टार बन कर नहीं आए थे। लेकिन, दिलजीत ने सब कुछ बदल कर रख दिया। उन्होंने अक्षय कुमार के साथ भी फिल्में की है और आज भी वह पगड़ी पहनते हैं। मुझे यहीं से ये प्रेरणा मिलती है कि अगर ये कर सकते हैं तो मैं क्यों नहीं कर सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें