फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14 के लिए 10 कंटेस्टेंट का नाम आया सामने, सबसे मजबूत दावेदारों में से है टीवी का ये अभिनेता

Mon, 28 Sep 2020 08:56 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
जैस्मिन भसीन, एजाज खान, जिया मानेक - फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) को लेकर हलचल तेज हो गई है। चैनल की ओर से घर की कुछ तस्वीरें भी साझा की गईं। इस बार बिग बॉस का सीजन बीते सभी सीजन से अलग होने वाला है। कोरोना काल को देखते हुए कई एहतियात बरते जा रहे हैं। वहीं कंटेस्टेंट शो में एंट्री करने से पहले क्वारंटीन में हैं। इस बीच बिग बॉस 14 में हिस्सा लेने वाले कई कंटेस्टेंट के नाम सामने आ चुके हैं। तो चलिए बताते हैं कि इस बार बिग बॉस में कौन कौन हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
जैस्मिन भसीन - फोटो : instagram/jasminbhasin2806
जैस्मिन भसीन
बिग बॉस कंटेस्टेंट के बारे में सोशल मीडिया अकाउंट द खबरी ने जानकारी साझा की है। इस बार शो में जैस्मिन भसीन हिस्सा लेंगी। पिछले दिनों जैस्मिन की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं जिसमें वो प्रोमो शूट के लिए मेकअप करती दिखी थीं। अभिनेत्री ने दिल से दिल तक, नागिन और टशन-ए-इश्क सीरियल किए हैं।
विज्ञापन

3 of 11
जिया मानेक - फोटो : instagram/gia_manek
जिया मानेक
साथ निभाना साथिया फेम जिया मानेक ने सीरियल में गोपी बहू का किरदार किया। उनका ये सीरियल काफी मशहूर हुआ। जिया आज भी गोपी बहू के नाम से ही जानी जाती हैं।

4 of 11
सारा गुरपाल - फोटो : instagram/saragurpals
सारा गुरपाल
सारा पंजाबी मॉडल और गायिका हैं। पिछले सीजन में पंजाबी गायिका शहनाज गिल ने हिस्सा लिया था। शहनाज को दर्शकों ने खूब पसंद किया। देखना होगा कि सारा दर्शकों का कितना मनोरंजन कर पाती हैं।
विज्ञापन

5 of 11
एजाज खान - फोटो : instagram/eijazkhan
एजाज खान
एजाज खान टीवी के जाने माने अभिनेता हैं। उन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी, काव्यांजलि और कुसुम सहित कई सीरियल किए। इसके अलावा एजाज ने फिल्मों में भी काम किया है। एजाज शो के मजबूत कंटेस्टेंट माने जा रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 11
निशिकांत सिंह मल्कानी - फोटो : instagram/nishantsinghm_official
निशिकांत सिंह मल्कानी
गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा में नजर आने वाले निशिकांत सिंह मल्कानी ने इस शो को अलविदा कह दिया। इसके अलावा वो मिले जब हम तुम से भी मशहूर हुए थे। निशिकांत फिल्में और वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं।
विज्ञापन

7 of 11
नैना सिंह - फोटो : instagram/nonaberrry
नैना सिंह
स्प्लिट्सविला 10 की विजेता रह चुकीं नैना सिंह बिग बॉस में दिखेंगी। इसके अलावा उन्होंने कुमकुम भाग्य में भी काम किया है। कुमकुम भाग्य छोड़ने के बाद ही कयास लगाए जा रहे थे कि नैना बिग बॉस में हिस्सा ले सकती हैं।

8 of 11
पवित्र पुनिया - फोटो : instagram/pavitrapunia_
पवित्र पुनिया
स्प्लिट्सविला से अपना करियर शुरू करने वालीं पवित्र पुनिया कई रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। पवित्र पुनिया ने लव यू जिंदगी, नागिन 3 और ये हैं मोहब्बतें सहित कई सीरियल किए।

9 of 11
निक्की तंबोली - फोटो : instagram/nikki_tamboli
निक्की तंबोली
निक्की तंबोली साउथ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में अभिनय किया है। देखना होगा कि वो हिंदी भाषी दर्शकों पर कितना प्रभाव छोड़ पाती हैं।

10 of 11
राहुल वैद्य - फोटो : instagram/rahulvaidyarkv
राहुल वैद्य
इंडियन आइडल फेम गायक राहुल वैद्य बिग बॉस में हिस्सा लेंगे। राहुल वैद्य की फीमेल फैन फॉलोइंग की संख्या काफी ज्यादा है। राहुल बिग बॉस के कड़े प्रतियोगी साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन

11 of 11
जान कुमार सानू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जान कुमार सानू
गायक कुमार सानू के बेटे जान इस सीजन में हिस्सा लेंगे। जान भी पेशे से गायक हैं। बीते दिनों सलमान खान ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्हें इंट्रोड्यूस भी करवाया था। बता दें कि इन कंटेस्टेंट्स के अलावा भी कई और नाम हैं जो सीजन 14 में हिस्सा लेंगे। बिग बॉस का प्रसारण तीन अक्टूबर से होने वाला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें