फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' का विजेता रह चुका है ये अभिनेता, बचपन की तस्वीर में भी दिख रहा स्टार्स वाला स्वैग

Tue, 02 Jun 2020 08:26 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन में सितारों की थ्रोबैक तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। कभी ये तस्वीरें खुद सितारे साझा कर रहे हैं तो कभी उनके फैन पेज से पोस्ट होती हैं। आज एक ऐसे ही अभिनेता की तस्वीर दिखाते हैं जिसने छोटे पर्दे पर तो राज किया ही, साथ ही 'बिग बॉस 13' का विजेता भी रह चुका है।
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
जी हां, तस्वीर 'बिग बॉस 13' के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला की है। इस साल की शुरुआत में सिद्धार्थ 'बिग बॉस' की ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब रहे थे। जिसके बाद सोशल मीडिया से लेकर हर जगह वो छाए रहे। 'बिग बॉस 13' के वो ऐसे कंटेस्टेंट थे जिन्हें दर्शकों ने खूब प्यार दिया। अपनी सूझबूझ भरी बातों, एटीट्यूड, गेम प्लान और शो में बोले गए वन लाइनर्स से उन्होंने पॉपुलैरिटी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस के जरिए सिद्धार्थ ने साबित कर दिया कि वो एक पैदाइशी स्टार हैं। वहीं बचपन की इस तस्वीर से ये साबित होता है कि तब भी उनका उतना ही स्वैग था।। सिद्धार्थ शुक्ला ने इस तस्वीर को पिछले साल बाल दिवस के मौके पर साझा किया था। तस्वीर में वो ब्राउन कलर की शर्ट और पैंट पहने हुए हैं और कैमरे की ओर देखकर पोज दे रहे हैं।

 

4 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ शुक्ला वैसे तो टीवी के बड़े स्टार्स में से एक रहे हैं लेकिन 'बिग बॉस' ने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया। शो खत्म होने के बाद उनके पास फैंस द्वारा भेजे गए ढेर सारे गिफ्ट्स पहुंचे। सिद्धार्थ ने एक तस्वीर भी साझा की थी जिसमें वो गिफ्ट्स के साथ थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो कुछ समय पहले शहनाज गिल के साथ उनका गाना 'भूला दूंगा' रिलीज हुआ था। फैंस ने उनके इस म्यूजिक वीडियो को काफी पसंद किया था। इसमें सिद्धार्थ और शहनाज एक कपल के तौर पर दिखे थे।

जब अपनी इस हरकत पर राज कपूर ने खाया था थप्पड़, अवार्ड शो में पड़ा दौरा
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें