फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP में रामानंद सागर के 'श्री कृष्णा' ने मारी बाजी, यहां देखिए टॉप पांच सीरियल्स की लिस्ट

Tue, 02 Jun 2020 03:04 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बार्क रिपोर्ट - फोटो : Social Media
बार्क की 20वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट आ गई है। इस लिस्ट में टीआरपी के खेल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। 19वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में रामानंद सागर के 'श्रीकृष्णा' दूसरे नंबर पर थे। लेकिन इस हफ्ते के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। 20वें हफ्ते की टीआरपी का खेल पूरी तरह पलट गया है। यहां देखें पूरी लिस्ट...
विज्ञापन

2 of 6
Shri Krishna - फोटो : file photo
श्री कृष्ण
बार्क की 19वें हफ्ते की आई रिपोर्ट में जहां इस धारावाहिक को दूसरा स्थान मिला था। तो वहीं अब 20वें हफ्ते में 'श्रीकृष्णा' बाजी मारते हुए पहले पायदान पर आ पहुंचे हैं। जिसे देखकर लगता है कि दर्शकों को नटखट श्री कृष्ण की बाल लीलाएं खूब भा रही हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Baba aiso Var Dhundho - फोटो : Social Media
बाबा ऐसो वर ढूंढो
इस बार दूसरे नंबर पर 'बाबा ऐसो वर ढूंढो' सीरियल पहुंच गया है। इस सीरियल ने तीसरे हफ्ते में बार्क की रिपोर्ट में एंट्री मारी थी और तब से ही ये पैर जमाए खड़ा हुआ है। ये सीरियल दंगल चैनल पर प्रसारित किया जा रहा है। सीरियल एक छोटे कद की लड़की की कहानी है।

4 of 6
महिमा शनिदेव की - फोटो : twitter
महिमा शनिदेव की
इस हफ्ते में तीसरे नंबर पर 'महिमा शनि देव की' ने अपना नाम दर्ज करा लिया है। ये पौराणिक धारावाहिक भी दंगल चैनल पर प्रसारित किया जा रहा है। ये धारावाहिक भी प्रसारण के बाद से टॉप में जगह बनाने में कामयाब रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
mahabharat - फोटो : social media
महाभारत
तो वहीं चौथे नंबर पर जगह बनाई है महाभारत ने। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाली महाभारत साल 2013 में आई थी। जिसके दोबारा प्रसारण को भी खूब पसंद किया जा रहा है। 'महाभारत' में सौरभ राज जैन, शाहीर शेख, पूजा शर्मा के अलावा कई और कलाकार नजर आए। शो में सौरभ राज जैन ने भगवान कृष्ण तो शाहीर शेख ने अर्जुन का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Debina Bonnerjee - फोटो : Social Media
रामायण
इस बार 'रामायण' को इस लिस्ट में पांचवा स्थान मिला है। ये रामायण है साल 2008 में इमेजिट टीवी पर प्रसारित होने वाली रामायण। जिसमें गुरमीत और देबीना ने भगवान राम और माता सीता का किरदार निभाया था।

टीआरपी: इस हफ्ते के टॉप पांच सीरियल्स 
1. श्री कृष्णा
2. बाबा ऐसो वर ढूंढो
3. महिमा शनिदेव की
4. महाभारत
5. रामायण

पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा से लेकर आलिया भट्ट तक, ये पांच अभिनेत्रियां बन चुकी हैं फिल्मों में 'खिलाड़ी'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें