फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला को मिले इतने सारे तोहफे, बिस्तर पर सजाकर किया फैन्स का शुक्रिया

Thu, 19 Mar 2020 08:14 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस खत्म होने के बाद भी लाइम लाइट में बने हुए हैं। सिद्धार्थ शुक्ला को फैन्स कितना चाहते हैं ये तो उन्होंने तबी बता दिया ता जब सिद्धार्थ बिग बॉस हाउस के अंदर थे। उस समय तो सिद्धार्थ को अपनी फैन फॉलोइंग का अंदाजा नहीं था। लेकिन अब जब वो बिग बॉस हाउस से बाहर आ गए हैं तो उन्हें अपनी फैन फॉलोइंग के बारे में पता चला है।
विज्ञापन

2 of 5
Sidharth Shukla - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
ऐसे में अब सिद्दार्थ अपने फैन्स का शुक्रिया अदा करने में लगे हुए हैं। सिद्धार्थ अपनी फैनफॉलोइंग की वजह से अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं। सिद्धार्थ कुछ बी करते तो उनके फैन्स का ध्यान उनकी ओर चला ही जाता है। हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खूब खींचा है।
विज्ञापन

3 of 5
Sidharth Shukla at khatron ke khiladi - फोटो : twitter
ये तस्वीर सिद्धार्थ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा की है। इस तस्वीर में सिद्धार्थ अपने बेड का पास बैठे हुए हैं। सिद्धार्थ के बेड पर ढेर सारे गिफ्ट रके हुए हैं। सिद्धार्थ इन तोहफों को दिखा रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में सिद्धार्थ ने लिखा है, 'आप सबके ढेर सारे प्यार के लिए धन्यवाद, लेकिन ईमानदारी से बताऊं तो आपकी शुभकामनाएं ही मेरे लिए इन सब प्रयासों से अधिक मायने रखती है।'

4 of 5
Sidharth Shukla - फोटो : voot
इस तस्वीर में रखे तोहफे सिद्धार्थ के लिए उनके फैन्स ने भेजे हैं। इन तोहफों में एक टी-शर्ट, फोटोफ्रेम, मग, सिपर आदि दिखाई दे रहे हैं। सबसे ज्यादा सिद्धार्थ को फोटोफ्रेम मिली हैं जिसमें सिद्धार्थ की बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ वाली तस्वीर है। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही खूब शेयर भी किया जा रहा है। फैन्स सिद्धार्थ के इस स्वीट जेस्चर को काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sidharth shukla - फोटो : voot
गौरतलब है कि सिद्धार्त शुक्ला की फैन फॉलोइंग तो बिग बॉस के दौरान ही देखने को मिल गई थी। वहीं उनकी फैन फॉलोइंग अब भी उसी तरह बरकरार है। हाल ही में सिद्धार्थ का शहनाज गिल के गाना 'भुला दुंगा' का पोस्टर भी रिलीज हुआ है। इस पोस्टर को उनके फैन्स ने काफी पसंद किया है। वैसे भी फैन्स को सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी काफी पसंद है। ऐसे में फैन्स का दोनों को म्यूजिक वीडियो में साथ देखना किसी ट्रीट से कम नहीं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें