फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन पहले हुआ था पति का निधन, अभिनेत्री ने तस्वीर शेयर कर लिखा- '..हम जल्दी दोबारा नहीं मिलते'

Thu, 19 Mar 2020 07:22 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कृतिका देसाई खान - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन अभिनेत्री कृतिका देसाई खान के पति और अभिनेता इम्तियाज खान का 15 मार्च को निधन हो गया। इम्तियाज खान अभिनेता अमजद खान के भाई थे। कृतिका और इम्तियाज की एक बेटी आयशा है। इम्तियाज के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने का तांता लग गया। सोशल मीडिया पर उनके साथी कलाकारों ने उन्हें पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

2 of 5
Imtiaz Khan - फोटो : social media
वहीं अब अभिनेत्री कृतिका देसाई ने भी अपने पति के निधन के बाद उन्हें याद किया है। अभिनेत्री ने पति की मौत के बाद सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट साझा किया है। कृतिका ने अपनी पोस्ट में पति को फ्रेंड, लवर और गाइड बताया है। कृतिका का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
imtiaz khan - फोटो : social media
कृतिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए पति के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'मेरे दोस्त, मेरे फिलोस्फर, गाइड और लवर... अल्लाह हाफिज, जब तक हम जल्दी दोबारा नहीं मिलते। पोस्ट के साथ साझा की हुई तस्वीर में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
 
 

4 of 5
कृतिका देसाई खान (Krutika Desai) के पति इम्तियाज - फोटो : ट्विटर
15 मार्च को जैसे ही इम्तियाज के निधन की खबर आई थी। वैसे ही सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया था। फैन्स ने भी इम्तियाज के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की थी। साथ ही सभी ने कृतिका को हिम्मत भी दी थी। बता दें कि इम्तियाज हलचल, यादों कि बारात और प्यारा दोस्त जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
krutika desai - फोटो : ट्विटर
बात करें कृतिका के वर्कफ्रंट की तो कृतिका मेरे अंगने में, बुनियाद, उतरन, चंद्रकांता, शक्ति अस्तित्व के अहसास की और जीजी मां जैसे टेलीविजन शो में नजर आ चुकी हैं। कृतिका को असल पहचान टीवी सीरियल 'मेरे अंगने में' से मिली थी। इस सीरियल में कृतिका ने अपनी उम्र से ज्यादा उम्र की महिला का किरदार निभाया था। जिसमें उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें