'बिग बॉस 13' में अभी तक कई ट्विस्ट देखने को मिले। बुधवार को मास्टरमाइंड कहे जाने वाले कंटेस्टेंट विकास गुप्ता घर से बाहर हो गए। देवोलीना की तबियत खराब होने के बाद विकास उनकी जगह आए थे। बिग बॉस ने बताया कि देवोलीना की तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ है ऐसे में विकास इस शो का हिस्सा नहीं हैं। घर से बाहर आने के बाद विकास ने स्पॉटब्वॉय के साथ इंटरव्यू में कंटेस्टेंट के बारे में कई राज खोले।