फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13 प्रोमो: धमाकेदार होगा टिकट टू फिनाले टास्क, दो कंटेस्टेंट्स का जेल जाना तय

Wed, 30 Oct 2019 08:20 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 13 - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस के सीजन 13 में आज का दिन भी बेहद धमाकेदार होने वाला है। आज दो कंटेस्टेंट का जेल जाना तय है। वहीं, टिकट टू फिनाले के टास्क में घरवालों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। बिग बॉस के मेकर्स की ओर से आज जारी किए दो प्रोमो से कुछ ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं। कुछ ऐसी चीजे होंगी जिसकी वजह से पूरे घर का माहौल बदल जाएगा। साथ ही फैंस के लिए जबरदस्त मनोरंजन की गारंटी भी बिग बॉस के प्रोमो को देखकर मिल रही है।
विज्ञापन

2 of 5
शेफाली जरियावाला - फोटो : सोशल मीडिया
पहले प्रोमो की शुरुआत घर में नई वाइल्ड कार्ड एंट्री से होती है। बिग बॉस में 'कांटा लगा' गर्ल शेफाली  की एंट्री होगी। प्रोमो में दिखाया है कि बिग बॉस ने शेफाली को घर के सभी लोगों पर नजर रखने को कहा है। साथ में अपनी प्रतिक्रिया देते रहने का आदेश दिया है। दूसरी तरफ घर के बाकी लोगों को टास्क दिया गया है जो पहले फिनाले की टिकट से जुड़ा हुआ है। इस टास्क की चिट्ठी शेफाली बग्गा सभी को पढ़कर सुनाती हुई दिख रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 13 - फोटो : सोशल मीडिया
टास्क में पारस, सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज सभी होटल के मेहमान हैं। वो समय समय पर होटल के मैनेजर से कुछ न कुछ खाने की मांग करेंगे। प्रोमो में ऑर्डर लेते हुए रश्मि देसाई को दिखाया गया है। रश्मि घर की बाकी लड़कियों से पूछती हैं कि किसको ऑर्डर चाहिए तो शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला को चुनती हैं और माहिरा पारस को। प्रोमो में शेफाली जरियावाला के कड़े तेवर सामने आए। पारस की जगह शेफाली बग्गा को शेफाली जरीवाला सही कहती है।

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
दूसरे प्रोमो की शुरुआत फोन की घंटी की आवाज से होती है। आगे पारस, सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम अपने अपने ऑर्डर देते हुए दिखाई देते हैं। आसिम फलों का सलाद ऑर्डर करते हैं तो सिद्धार्थ वेज बर्गर। प्रोमो में देवोलीना एक बाइक पर दिखाई दे रही हैं और वो खाने की डिलिवरी करती हुई दिखती हैं। देवोलिना पूरे गार्डन एरिया में चक्कर लगाती हैं इसी पर शेफाली जरियावाला कहती हैं कि यह किसको ऑर्डर देंगी?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Paras Chhabra and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter
खाना वक्त पर न पहुंचने पर पारस भड़क जाते हैं। प्रोमो में शहनाज खाने की डिलिवरी का जिम्मा संभालती हैं। यही काम शेफाली भी करती हुई दिखाई दे रही हैं। प्रोमो को देखकर लगता है कि टास्क में खाने की डिलिवरी को रोकना है और अपने ऑर्डर को किसी तरह से पूरा करना है। इस टास्क में खींचतान होना तो तय है क्योंकि यह फिनाले के टिकट से जुड़ा हुआ है। आज फिलहाल बिग बॉस के घर में जेल की सजा का एलान होगा।

पढ़ें: कौन हैं बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले ये चार कंटेस्टेंट्स? इन दो की अफवाह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें