'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में 'वीकेंड का वार' से पहले एक सदस्य घर से बाहर हो सकता है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि 'बिग बॉस' के 21 नवंबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड के बाद प्रोमो में इस बात का खुलासा हुआ था। इस प्रोमो में दिखाया गया था कि 'बिग बॉस' घर में बीते कुछ हफ्तों में सबसे कम योगदान देने वाले सदस्य का नाम पूछेगें। इसके बाद घरवाले दो सदस्यों का नाम लेंगे। इन दो सदस्यों में सबसे ज्यादा वोट जिसको मिलेंगे वह घर से बाहर हो जाएगा।