फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB 13: सिद्धार्थ डे की गर्दन पर जख्म देख सलमान के शो की हुई आलोचना, यूजर्स बोले-आपको शर्म आनी चाहिए

Thu, 31 Oct 2019 09:08 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : amar ujala
छोटे परदे के शो बिग बॉस 13 इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। इस बार शो में मिड वीक एविक्शन ने दर्शकों को चौंका दिया। वीकेंड का वॉर में जब सलमान ने किसी को बेघर नहीं किया तो सभी कंटेस्टेंट ने राहत की सांस ली थी, लेकिन बिग बॉस ने खेल का रुख ही मोड़ दिया। हफ्ते के बीच हुए पहले एविक्शन में बिग बॉस के घर से सिद्धार्थ डे बाहर हो गए हैं। शो के बाहर होने के बाद सिद्धार्थ डे ने बिग बॉस को लेकर ऐेसा खुलासा कर दिया जिसके सलमान खान को पक्षपात करने का आरोप झेलना पड़ा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : Social Media
बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद सिद्धार्थ डे ने कुछ कंटेस्टेंट्स पर अपना गुस्सा जाहिर किया। उनके गुस्से का शिकार आरती सिंह और शाहनाज गिल हुईं। सिद्धार्थ डे ने कहा- शो में दो हफ्ते पहले एक टॉस्क हुआ था जिसमें मेरे ऊपर दो घंटे तक ब्लीच डाल कर रखा गया था। इतनी देर ब्लीच का इस्तेमाल करने से मेरी स्किन जल गई थी और फिर उस हालत में मेरे ऊपर करीब एक किलो लाल मिर्च डाल दी गई। उस घटना ने मेरे उत्साह को एकदम से खत्म कर दिया। अब भी मेरे गर्दन पर उसका गहरा घाव है जो काफी दर्द देता है। 
 

 

 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
सिद्धार्थ डे ने आगे कहा- गहरा घाव और दर्द के बावजूद मैं वहां पर अपने सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहा था लेकिन कुछ भी मन से नहीं कर पा रहा था। हालांकि कुछ लोग यह जरूर कहते हैं कि टीवी के सेलिब्रिटी अपने आपको अच्छे से पेश कर पाते हैं और वोट भी अधिक पाते हैं लेकिन मैं यह नहीं मानता हूं। अगर मेरे साथ वह हादसा नहीं हुआ होता तो मैं और भी आगे तक जा सकता था। इसके अलावा सिद्धार्थ डे ने अपनी गर्दन के घाव भी दिखा, जिसका वह अब इलाज करवा रहे हैं। वहीं उनके घाव के दिखने के बाद सलामान खान और बिग बॉस को सोशल मीडिया यूजर्स की आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है। 
 

 

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : social media
सोशल मीडिया यूजर्स ने शो में सलमान खान को पक्षपाती बताया है। Tahiya Khan नाम की ट्विटर हैंडल ने लिखा- 'सिद्धार्थ डे को इस तरह से नुकसान पहुंचाने के लिए आरती और शहनाज को शो से निकालना चाहिए।' Soni ने ट्विटर पर कलर्स टीवी और बिग बॉस के हैंडल को टैग करते हुए लिखा- 'आपको शर्म आनी चाहिए। कम से कम आपको सिद्धार्थ डे के जख्मों को दिखाना चाहिए। अपनी लड़ाई को बचाने के लिए कहां तक गिरोगे ? ये काम अगर सिर्फ देवोलिना की होती तो अब तक ट्विटर पर भूख हड़ताल शुरू हो चुकी होती।' इसके अलावा अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने सलमान खान पर पक्षपात करने के आरोप लगाया है। 
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : social media
गौरतलब है कि शो से बाहर होने के बाद सिद्धार्थ अपना गुस्सा जाहिर करते हुए दिखे। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उनका इशारा दूसरे ग्रुप की ओर था जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला, आरती, शहनाज और आसिम हैं। सिद्धार्थ ने कहा- 'शुरुआत में तो किसी भी तरह का ग्रुप नहीं था लेकिन फिर बाद में घर के लोग दो हिस्सों में बंट गए। हमारा छह लोगों का ग्रुप लगातार एक साथ बैठकर पॉलिटिक्स नहीं करता था और ना गलत बात पर एक दूसरे का साथ देता था।' जब सिद्धार्थ से पूछा गया कि किस कंटेस्टेंट का असली चेहरा अभी तक सामने नहीं आया है तो उन्होंने आसिम का नाम लिया।

पढ़ें: खूबसूरती के बावजूद कामयाब न हो पाईं ये 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस, एक को करने पड़े मां के रोल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें