'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में इस हफ्ते घर से बाहर जाने के लिए छह लोग नॉमिनेटड हैं। इनके नाम शहनाज कौर गिल, आरती सिंह, शेफाली जरीवाला, विकास (हिंदुस्तानी भाऊ), पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा हैं। ऐसे में हर कोई इस सोच में होगा कि आखिर इस हफ्ते कौन घर से बाहर जाएगा। 'वीकेंड का वार' में अभी एक दिन बचा है। 'वीकेंड का वार' से पहले जानिए वोटिंग में कौन सा कंटेस्टेंट पिछड़ रहा है।