हिंदी सिनेमा जगत के सदाबहार अभिनेताओं में शुमार अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ पहली बार टीवी स्क्रीन पर साथ नजर आए। एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके दोनों कलाकारों ने डांस रियलिटी शो 'डांस प्लस 5' के मंच पर मिलकर धमाल मचाया। दोनों का खास अंदाज में शो में स्वागत किया गया।
विज्ञापन
2 of 4
डांस प्लस 5
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस मौके पर दोनों ने अपने कई सुपरहिट गानों पर प्रस्तुति दी। दोनों ने अपने डांस से शो का माहौल और भी रंगीन कर दिया। इस मंच पर दोनों ने अपने संघर्ष की कहानी से प्रतियोगियों को प्रोत्साहित भी किया।
विज्ञापन
3 of 4
डांस प्लस 5
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रतियोगियों के प्रदर्शन से खुश होकर अनिल ने अपनी फिल्म 'राम लखन' की यादें साझा की। 'राम लखन' फिल्म में अनिल कपूर के भाई की भूमिका निभाने वाली जैकी श्रॉफ ने इन यादों में एक मजेदार ट्विस्ट को जोड़ते हुए अनिल कपूर से साड़ी पहनने और 'माई नेम इज लखन' पर परफॉर्म करने का अनुरोध किया। यहां तक की जैकी ने खुद एक नीले रंग की साड़ी ली और अनिल कपूर को पहनाने लगे।
अनिल कपूर ने भी जैकी श्रॉफ की बात मान ली और 'एजी ओजी' गाने पर जैकी श्रॉफ, रेमो डिसूजा, धर्मेश, पुनीत, सुरेश और शो के होस्ट राघव जुयाल के साथ परफॉर्म करने लगे।