फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ की इस हरकत को Bigg Boss ने किया नजरअंदाज, यूजर्स ने मेकर्स पर उठाए सवाल

Sat, 08 Feb 2020 02:21 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
'बिग बॉस 13' को लेकर मेकर्स पर कई बार बायस्ड होने का आरोप लग चुका है। शुक्रवार प्रसारित एपिसोड में टास्क के दौरान जब बिग बॉस ने रश्मि देसाई और आसिम रियाज को रोका तो उन्होंने कहा कि ये बहुत पक्षपात से भरा है। इसकी (सिद्धार्थ शु्कला) बारी में ही अनाउसमेंट होता है। घर में इम्यूनिटी टास्क के दौरान सिद्धार्थ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसके बाद कई यूजर्स ने मेकर्स को टैग करके उनसे सवाल पूछा है।
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Voot
टास्क में चारों नॉमिनेटेड सदस्य आरती सिंह, शहनाज गिल, पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा गॉर्डन एरिया में मौजूद जेल में बंद होते हैं। एक मेज पर जेल की चाबी रखी हुई होती है। तीनों एलीट क्लब के सदस्यों रश्मि देसाई, आसिम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला को बजर बजते ही चाबी हासिल करनी  होती है। इस दौरान जिसके हाथ में पहले चाबी आएगी वो जिसे इम्यूनिटी दिलाना चाहता होगा उसे जेल से बाहर निकाल देगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : voot
टास्क के दौरान सिद्धार्थ चाबी हासिल करने में कामयाब रहते हैं। सिद्धार्थ आसिम और रश्मि को अपने दोनों हाथों से रोकते हैं। रश्मि बिग बॉस से कहती भी हैं कि उन्हें चोट लगी है लेकिन बिग बॉस इस पर कोई एक्शन नहीं लेते। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि ये अब तक का सबसे बायस्ड शो रहा है।

4 of 5
Asim, Sidharth Shukla and Rashami - फोटो : voot
एक यूजर ने कहा- 'माफ कीजिएगा लेकिन इस सीजन में मेकर्स का पक्षपात साफ दिखाई दे रहा है।' एक अन्य यूजर ने कहा- 'ये बिग बॉस को दिखाई नहीं देता। अब अगर यही आसिम करता तो बिग बॉस और सलमान खान जरूर कहते।' एक अन्य यूजर ने लिखा- 'मैंने तो पिछले 10-15 दिनों से शो देखना ही बंद कर दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors TV
इससे पहले टास्क के दौरान आसिम और रश्मि ने बिग बॉस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। जिसके बाद बिग बॉस ने कहा- 'कार्य के दौरान जोश से ज्यादा होश से काम लें। इसका नतीजा नोटों की बारिश टास्क में आप लोग देख चुके हैं। आरोप लगाने से पहले सोच लीजिए कि जो भी नियम बनाए जाते हैं वो सिर्फ आप लोगों की भलाई को ध्यान में रखकर ही बनाए जाते हैं।'

फिनाले से पहले सिद्धार्थ-शहनाज के लिए बुरी खबर, भाई ने लिया ऐसा फैसला दोनों पर पड़ेगा असर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें