फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13 से निकलते ही बदले सिद्धार्थ शुक्ला के तेवर, शहनाज ने किया फोन तो ये था रिएक्शन

Wed, 19 Feb 2020 06:34 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
Shehnaz Kaur Gill and Sidharth Shukla - फोटो : Instagram
'बिग बॉस 13' का घर हो या सोशल मीडिया #SidNaaz की जोड़ी ने धूम मचा दी। फैंस ने सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल को खूब पसंद किया। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद भी अब शहनाज और सिद्धार्थ का रिश्ता कैसा है ये उनके फैंस जरूर जानना चाहते हैं। शहनाज ने खुद इसका खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
Sidharth Shukla and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : voot
बिग बॉस के घर में रहते हुए सिद्धार्थ ने बताया था कि वो असल जिंदगी में फोन नहीं उठाते हैं। इस पर शहनाज कहती थीं कि भले ही पांच मिनट के लिए सही लेकिन हर रोज वो उनसे बात करना चाहती हैं। अपने इंस्टाग्राम लाइव वीडियो में शहनाज ने बताया कि 'सारा दिन सिद्धार्थ सोता रहता है। मैंने उसे बहुत फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। उसके बाद मैं बहुत रोई।'
विज्ञापन

3 of 5
Shehnaz Kaur Gill and Sidharth Shukla - फोटो : twitter
शहनाज ने आगे बताया कि 'मैंने उसे मैसेज किया था। मैसेज पढ़ने के बाद उसने मुझे कॉल किया। टेंशन मत लो। हमारी बात हो गई।' एक यूजर ने शहनाज से कहा कि 'आप सिद्धार्थ से शादी कर लो।' इस पर शहनाज ने कहा कि 'आप उससे बोलो कि मुझसे शादी कर ले।'

4 of 5
Shehnaz and Sidharth Shukla - फोटो : voot
शहनाज के शो 'मुझसे शादी करोगे' के सेट पर सिद्धार्थ शुक्ला भी पहुंचे। शो में सिद्धार्थ ने शहनाज के बारे में कहा कि- 'इनके अंदर एक क्वालिटी बहुत अच्छी है जो मुझे लगता है कि हर किसी के अंदर होनी चाहिए। हम लोगों का घर में कई बार झगड़ा हुआ लेकिन दिन खत्म होते होते हम लोगों का झगड़ा खत्म हो गया और अगले दिन नई शुरुआत की।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shehnaz Kaur Gil and Sidharth Shukla - फोटो : Instagram
सिद्धार्थ की ये बातें सुनकर शहनाज खुश हो जाती हैं। वो सबके सामने सिद्धार्थ से कहती हैं कि 'तू ही अब शादी कर ले इतनी तारीफ कर रहा है तो।' जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं- 'अभी देखते हैं, पहले तुम यहां देख लो।' 

आपको भी अपने साथ हेलीकॉप्टर राइड पर ले जाएंगी जाह्नवी कपूर, बस करना होगा ये काम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें