'बिग बॉस' से सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) के रोने वाली तस्वीरें वायरल होते ही सोशल मीडिया पर #StayStrongSidharth ट्रेंड कर रहा है। सिद्धार्थ को इस तरह देख यूजर्स उनके समर्थन में उतर आए हैं। सिद्धार्थ की यह तस्वीरें घर में होने वाले टास्क के दौरान की हैं। बिग बॉस के तीन दिसंबर के एपिसोड के खत्म होने के बाद एक प्रोमो दिखाया गया था जिसमें सिद्धार्थ और आसिम का झगड़ा होता हुआ दिखाई दिया था। अब इस टास्क की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें सिद्धार्थ रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखिए यूजर्स किस तरह के कमेंट्स कर रहे हैं...