सोशल मीडिया पर #StayStrongSidharth ट्रेंड कर रहा है। इसकी वजह सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) की वायरल तस्वीरें हैं। इन वायरल तस्वीरों में सिद्धार्थ रोते हुए नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ को इस तरह देख यूजर्स उनके समर्थन में उतर आए हैं। सिद्धार्थ की यह तस्वीरें घर में होने वाले टास्क के दौरान की हैं। बिग बॉस के तीन दिसंबर के एपिसोड के खत्म होने के बाद एक प्रोमो दिखाया गया था जिसमें सिद्धार्थ और आसिम का झगड़ा होता हुआ दिखाई दिया था। अब इस टास्क की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें सिद्धार्थ रोते हुए दिखाई दे रहे हैं।