फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP में टॉप 5 से बाहर कपिल, 'बिग बॉस 13' से बेघर हुईं देवोलीना, ये हैं हफ्तेभर की टीवी की पांच खबरें

Wed, 04 Dec 2019 06:05 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Kapil, Devoleena and Anu Malik - फोटो : file photo
'बुद्धू बक्सा' (Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी पांच खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।  
विज्ञापन

2 of 6
अनु मलिक और हिमेश रशमिया - फोटो : सोशल मीडिया
'इंडियन आइडल 11' में अनु मलिक की जगह अब दिखेंगे हिमेश रेशमिया
सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक ने 'मीटू' के आरोपों के चलते सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 11 को अलविदा कह दिया था। इसके बाद से ही शो के लिए नए जज की तलाश जारी थी। कई नाम इस बीच सुर्खियों में आए लेकिन आखिरकार अब शो के नए जज का खुलासा हो गया है। अब शो में अनु मलिक की जगह हिमेश रेशमिया नजर आएंगे। यानी अब शो में जजेस की कमान हिमेश रेशमिया, नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी के हाथों में रहेगी। 
विज्ञापन

3 of 6
Kapil Sharma Jitendra - फोटो : twitter
कपिल के शो में जितेंद्र का बड़ा खुलासा
'द कपिल शर्मा शो' में दिग्गज अभिनेता जितेंद्र अपने बेटे तुषार कपूर के साथ पहुंचे। शो में जितेंद्र ने खूब मस्ती की और पुराने दिनों के किस्से शेयर किए। कपिल ने भी जितेंद्र से कई सवाल पूछे जिसके उन्होंने मजेदार अंदाज में जवाब दिए। कपिल शर्मा ने जितेंद्र से पूछा कि 'शूटिंग के दौरान सेट पर सबसे मजाकिया कौन होता था?' इस पर जितेंद्र ने अभिनेता महमूद का नाम लिया। जितेंद्र ने बताया कि 'मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रहा था। वहां पर महमूद भी थे। एक सीन में मुझे हंसना था लेकिन हंसी नहीं आ रही थी। फिर महमूद ने कहा कि जब हंसने वाला सीन आए तो वो कुछ न करें बस उनकी तरफ देख लें। जब मैंने उनकी तरफ देखा तो महमूद वहां पर पैंट खोल कर खड़े थे।' जितेंद्र के इतना कहते ही वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे।

4 of 6
Kapil Sharma and Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - फोटो : twitter
टीआरपी में टॉप 5 से बाहर हुआ कपिल का शो
एक बार फिर टीवी सीरियल की टीआरपी लिस्ट आ गई है। इस बार सलमान खान के शो बिग बॉस की टीआरपी को करारा झटका लगा है । तमाम झगड़े और रोमांस के बावजूद ये शो टॉप 10 में भी अपनी जगह नहीं बना पाया । वहीं द कपिल शर्मा शो ने अपनी जगह बरकरार रखी है। साथ ही अमिताभ बच्चन का शो केबीसी 11 भी इस लिस्ट से बाहर हो गया है ।  

टॉप 10 सीरियल्स की टीआरपी लिस्ट
1.कुंडली भाग्य
2.छोटी सरदारनी
3.ये रिश्ता क्या कहलाता
4.ये जादू है जिन्न का
5. कुमकुम भाग्य
6. तारक मेहता का उल्टा चश्मा
7.द कपिल शर्मा
8. इंडियन आइडल 11
9. कहां हम कहां तुम
10. ये रिश्ते हैं प्यार के
विज्ञापन

5 of 6
Bigg Boss 13 - फोटो : Social Media
'बिग बॉस 13' में तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री, पांच हफ्ते आगे बढ़ा शो
'बिग बॉस' के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि शो पांच हफ्ते के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। अब इस शो का ग्रैंड फिनाले 15 फरवरी को होगा। शो के आगे बढ़ने के एलान के तुरंत बाद इसमें तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हो गई है। इन वाइल्ड कार्ड में दो तो बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स हैं तो वहीं एक नई एंट्री है। शो में अरहान खान, शेफाली बग्गा के अलावा विशाल आदित्य सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली भी शो का हिस्सा बन चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : twitter
तबीयत ठीक ना होने की वजह से देवोलीना 'बिग बॉस' से हुईं बाहर
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) से देवोलीना भट्टाचार्य (Devoleena Bhattacharjee) तबीयत ठीक ना होने की वजह से बाहर चली गई हैं। देवोलीना के बाहर जाते ही रश्मि देसाई के अलावा सिद्धार्थ शुक्ला भी भावुक नजर आए थे। घर से बाहर आते ही देवोलीना ने मीडिया से बात करते हुए सिद्धार्थ और अपने रिश्ते की असलियत बताई है। टाइम्स ऑफ इंडिया से इंटरव्यू के दौरान देवोलीना ने घर से जुड़े कई खुलासे किए। देवोलीना से जब सिद्धार्थ और उनके रोमांस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- 'देखने में ऐसा लगता है कि सिद्धार्थ बहुत बदतमीज और घमंडी इंसान हैं लेकिन यह सच नहीं हैं। वह नेक दिल शख्स हैं। सिद्धार्थ और मेरा जो भी रोमांस देखने को मिला वह केवल मस्ती थी।' 

यह भी पढ़ें- BB13: बाहर जाते ही देवोलीना ने अपने और सिद्धार्थ के रिश्ते का किया खुलासा, बोलीं- 'मेरा जो भी...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें