फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB13: बाहर निकलने से बचने का मौका कंटेस्टेंट्स ने खोया, घरवालों ने की भद्दे कमेंट्स की हदें पार

Sat, 19 Oct 2019 01:39 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Aarti, Siddharth Dey and Siddharth Shukla - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' में खुद को घर से बेघर होने के टास्क में सुरक्षित रखने का नॉमिनेटड लड़कों को एक मौका मिला था। हालांकि यह टास्क रद्द हो गया। खास बात है कि इस टास्क को किसी और ने नहीं बल्कि बिग बॉस ने रद्द किया। इसके साथ ही घरवालों की लगन की तारीफ भी। इस टास्क के दौरान कुछ ऐसा हो गया कि कई घरवाले आपस में ही झगड़ा करने लगा। इसकी वजह सिद्धार्थ डे का विवादित कमेंट था।
विज्ञापन

2 of 5
Siddharth Dey - फोटो : twitter
दरअसल, 18 अक्टूबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में दो लड़कों के पास खुद को सुरक्षित करने का मौका था। चार लड़कों को दो टीमों में बांटा गया था। एक टीम में सिद्धार्थ डे और पारस थे जबकि दूसरी टीम में अबु मलिक और असीम रियाज थे। लड़कियों को तय करना होगा कि वह किस टीम को बचाएंगी। जो भी टीम इस मुकाबले में जीत जाएगी वह नॉमिनेशन से तुरंत सुरक्षित हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
Aarti, Siddharth Dey and Paras - फोटो : twitter
ऐसे में टास्क के दौरान लड़कियां जिस टीम को बचाना चाहती थीं उसे सुरक्षित करने के लिए दूसरी टीम को हटाने की कोशिश करने लगीं। इसी दौरान आरती सिंह पारस और सिद्धार्थ डे के ऊपर कई चीजें डाल रही थीं। आरती का साथ शहनाज भी दे रही थीं। आरती शुरुआत में सिद्धार्थ डे के गुदगुदी करने लगीं। इसके बाद सिदार्थ डे ने आरती पर भद्दा कमेंट कर दिया। सिद्धार्थ डे का यह कमेंट सुनते ही आरती को गुस्सा आ गया और वह उन्हें खरी खोटी सुनाने लगीं।

4 of 5
Siddharth Dey and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter
आरती ने जब यह पूरी बात सिद्धार्थ शुक्ला को बताई तो उन्होंने सिद्धार्थ डे को खूब सुनाया। सिद्धार्थ शुक्ला ने सिद्धार्थ डे से कहा - 'तुमने जो कहा है वो तुम्हारी सोच दिखाया है। अगर तुम बाहर होते तो तुम्हारा मुंह तोड़ देता।' इसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला और सिद्धार्थ डे का झगड़ा और बढ़ जाता है। यहां तक कि सिद्धार्थ आरती से कहते हैं 'जितनी भी लड़कियां वहां खड़े होकर यह सब सुन रही थी और तहजीब की बात करती हैं तो एक लड़की के लिए कैसे यह बातें सुन ली?'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Asim - फोटो : twitter
आपको बता दें, इस बार घर से बेघर होने के लिए पारस के अलावा सिद्धार्थ डे, अबु मलिक और असीम रियाज नॉमिनेटड हैं। जबकि लड़कियों में रश्मि देसाई और माहिरा शर्मा हैं। इस हफ्ते भी घर से दो लोग बेघर होंगे जिसमें एक लड़का और एक लड़की होगी। 

अमिताभ का 'KBC11' टॉप पांच से बाहर, 'बिग बॉस' भी नहीं बना पाया जगह, देखें TRP लिस्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें